IND vs PAK: बड़ी स्क्रीन पर पाकिस्तान की धुलाई देखने का मौका! खत्म हुआ बॉयकॉट, 100 सिनेमाघरों में मचेगा शोर!
India vs Pakistan, Final: एशिया कप 2025 भारत में बॉयकॉट कॉल्स के साथ शुरू हुआ था। दो जबरदस्त भारत बनाम पाकिस्तान भिड़ंत के बाद देश का मूड पूरी तरह बदल चुका है। अब राजनीतिक विवाद या पुराने सुरक्षा मुद्दों की कोई परवाह नहीं, आज फाइनल के दिन हर आंखें सिर्फ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर टिकी हैं।
फाइनल का क्रेज इस कदर आसमान छू रहा है कि भारत की सबसे बड़ी सिनेमा एग्जीबिटर PVR INOX इस महामुकाबले को देश भर के 100 से ज़्यादा सिनेमाघरों में लाइव दिखाने जा रही है।

यह पहल एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और ITW यूनिवर्स के साथ साझेदारी में की जा रही है, ताकि फैंस को एक ज़बरदस्त और इमर्सिव क्रिकेट एक्सपीरियंस मिल सके।
PVR INOX के एक अधिकारी ने India Today को बताया कि पिछले इंडिया-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान सिनेमाघरों में 80-90% तक की ऑक्यूपेंसी देखी गई थी। उन्होंने कहा कि, 'फैंस एक स्टेडियम की तरह ही एक साथ चीयर कर रहे थे, ताली बजा रहे थे और हर पल जी रहे थे।'
India vs Pakistan क्रिकेट जुनून हर चीज पर हावी
अब फैंस को आज के लाइव, ऐड-फ्री फाइनल को बड़े पर्दे पर एक साथ देखने का मौका मिलेगा। यह कदम साफ दिखाता है कि सभी शुरूआती विवाद के बावजूद, जब मैदान पर भारत-पाकिस्तान की जंग होती है, तो क्रिकेट जुनून हर चीज पर हावी हो जाता है।
India vs Pakistan: विवादों का फाइनल: जुर्माना और वार्निंग
हालांकि मैदान से बाहर का ड्रामा कम नहीं हुआ है। टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच कोई हैंडशेक न होने से लेकर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के प्रोवोकेटिव जेस्चर तक, हाई-वोल्टेज ड्रामा दिखा है। ICC ने हाल ही में रऊफ को 'अपमानजनक भाषा' के इस्तेमाल के लिए उनकी मैच फ़ीस का 30% जुर्माना लगाया है।
वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी उनकी राजनीतिक टिप्पणी (जीत को भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित करने) के लिए समान जुर्माना भरना पड़ा। यहां तक कि पाकिस्तान के साहिबज़ादा फरहान को भी अर्धशतक के बाद गन सेलिब्रेशन करने के लिए चेतावनी दी गई थी।
इन सभी विवादों के बीच, BCCI ने स्पष्ट किया है कि सरकार की अनुमति के बाद ही वह पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मल्टी-नेशन इवेंट्स में खेलने के लिए सहमत हुए हैं, जबकि द्विपक्षीय संबंध अभी भी सीमा से बाहर हैं।












Click it and Unblock the Notifications