Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए राशिद खान बने कप्तान, नवीनी-उल-हक की टीम में धमाकेदार वापसी
Asia Cup 2025 Afghanistan Squad: एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट इस साल 9 सितंबर से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टीम की कमान एक बार फिर स्टार ऑलराउंडर राशिद खान के हाथों में सौंपी गई है। अफगानिस्तान की टीम टी-20 फॉर्मेट में पिछले कुछ समय से दमदार प्रदर्शन कर रही है।
नवीन-उल-हक की टीम में वापसी (Asia Cup 2025 Afghanistan Squad)
तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की टीम में वापसी हुई है। उन्होंने दिसंबर 2024 में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन अब वह टी20 टीम में लौट आए हैं। इसके अलावा 17 साल के स्पिनर अल्लाह गजनफर भी चोट से उबरकर टीम में शामिल किए गए हैं। अफगानिस्तान की गेंदबाजी इस बार बेहद मजबूत दिखाई दे रही है। राशिद खान के साथ मजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी और नवीन-उल-हक जैसे धाकड़ गेंदबाज टीम का हिस्सा हैं।

बड़ी टीमों को हराने में सक्षम है अफगानिस्तान
ऑलराउंडर अज़मतुल्लाह उमरजई भी स्क्वॉड में मौजूद हैं, जो टीम को बैलेंस देंगे। अफगानिस्तान इस टूर्नामेंट में खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में गिना जा रहा है। पिछले कुछ सालों में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, जो उनकी पहली बड़ी सफलता थी। उस टूर्नामेंट में उन्होंने पहली बार न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों को हराया था।
इन टीमों से होगा मुकाबला
अफगानिस्तान को ग्रुप A में रखा गया है, जिसमें हांगकांग, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें भी शामिल हैं। अफगानिस्तान का पहला मैच 9 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ अबू धाबी में खेला जाएगा। इसके बाद 16 सितंबर को टीम का सामना बांग्लादेश से होगा, जबकि 18 सितंबर को मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ होगा।
अफगानिस्तान की पूरी टीम
राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सदीकुल्लाह अतल, अज़मतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, शरफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।












Click it and Unblock the Notifications