Asia Cup 2023: लंबे समय तक भारत के लिए रन बनाने का क्या है फार्मूला, कोहली ने उठाया राज से पर्दा
Asia Cup 2023 Virat Kohli: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सबकी नजरें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर टिकी होगी। विराट कोहली का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ गजब का रहा है। वैसे तो विराट कोहली ने अपने करियर के दौरान सभी टीमों के खिलाफ खूब रन बनाए हैं। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला हमेशा ही आग उगलता है। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में कोहली ने अकेले दम पर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिला दी थी।
कोहली से रनों की उम्मीद: क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों का मानना है कि कोहली में अभी भी काफी क्रिकेट बचा हुआ है। विराट कोहली आने वाले समय में भारतीय टीम के लिए कई यादगार पारियां खेल सकते हैं। एशिया कप के बाद भारत को अपने घर पर ही वर्ल्ड कप खेलना है। ऐसे में विराट कोहली भी एशिया कप में बल्ले से रनों की बरसात करना चाहेंगे। अगर ऐसा होता है तो भारत के लिए वर्ल्ड कप में भी कोहली अपना रंग दिखाने में कामयाब हो सकते हैं।

कोहली ने बताया रन बनाने का फार्मूला: विराट कोहली ने एशिया कप से पहले स्टार स्पोर्ट को दिए एक इंटरव्यू में कई बातों का जिक्र किया। कोहली ने कहा कि मैंने हमेशा हर मैच और हर प्रैक्टिस सेशन में बेहतर बनने की कोशिश की है। यही वजह है कि मैं इतने लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन करने में सफल हो सका हूं। अगर किसी भी खिलाड़ी को लंबे समय तक रन बनाना है तो उसे इन दोनों चीजों पर सबसे अधिक ध्यान देना चाहिए।
शानदार है कोहली का रिकॉर्ड: भारतीय टीम के लिए विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। अपने करियर में अब तक भारत के लिए विराट कोहली 275 वनडे मैच खेल चुके हैं। इन मैचों की 265 पारियों में कोहली ने 57.32 की औसत से 12898 रन बनाने का कारनामा किया है। इस दौरान उनके बल्ले से 46 शतक और 65 अर्धशतक निकले हैं। वनडे में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ ही सबसे अधिक 183 रनों की पारी खेलने में कामयाबी हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications