Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Asia Cup 2023 के लिए टीम इंडिया नहीं जाएगी पाकिस्तान, न्यूट्रल जगह पर होंगे मैच

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। एशियन क्रिकेट काउंसिल चीफ जय शाह ने इस बात की जानकारी मंगलवार को दी है। पहले माना जा रहा था शायद टीम इंडिया पाकिस्तान की यात्रा कर ले, भले ही यह कितना भी कल्पना से भरे का विचार माना जा रहा था लेकिन इस तरह के कयास उठने लगे थे। जय शाह ने साफ किया है कि टीम इंडिया को एशिया कप खेलने से परहेज नहीं है लेकिन यह न्यूट्रल जगह पर होगा यानी कि ना भारत ना पाकिस्तान बल्कि कोई तीसरी जगह।

Asia Cup 2023

जय शाह ने बीसीसीआई की सालाना जनरल मीटिंग यानी एजीएम में मुंबई में मंगलवार को ये बात कही। एशिया कप पाकिस्तान में होना प्रस्तावित है और अब यह तय है कि भारत वहां नहीं जाने वाला है। भारत ने आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा 2005-6 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में किया था। दोनों देशों में 2012-13 के बाद से कोई द्विपक्षीय सीरीज भी नहीं खेली जाती है। उसके बाद से दोनों टीमें केवल विश्वकप या एशिया कप जैसे इवेंट में ही खेलती है।

इसके चलते अब इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले बहु प्रतिक्षित बन चुके हैं और स्टेडियम हाउसफुल रहते हैं। अब जल्द ही ऐसे मुकाबला 23 अक्टूबर को देखने को मिलने जा रहा है जो T20 वर्ल्ड कप 2022 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। समाचार एजेंसी एन आई के मुताबिक बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, एशिया कप में हमारे लिए एक न्यूट्रल जगह होगी। ये सरकार के ऊपर तय करता है कि वह हमारी टीम को पाकिस्तान जाने की इजाजत दे, तो इस पर हम कोई भी कमेंट नहीं कर सकते हैं। लेकिन जहां तक एशिया कप 2023 की बात है तो यह तय किया गया है कि टूर्नामेंट एक न्यूट्रल जगह पर खेला जाएगा।

हाल ही की बात है जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ रमीज राजा ने कहा था कि भारतीय क्रिकेट टीम ने अब पाकिस्तान को इज्जत देनी शुरू कर दी है क्योंकि बाबर आजम की कप्तानी में यह टीम भारत को तगड़ी टक्कर देने लगी है। पिछले साल T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को मात देकर विश्व कप की हेड टू हेड भिड़ंत में अपना खाता खोला था और फिर इस साल भी उन्होंने एक मुकाबले में टीम इंडिया को हराने में कामयाबी दर्ज की है। अगले साल 50 ओवर का विश्व कप भारत में ही खेला जाना है जिसके लिए पाकिस्तान की टीम को भारत की यात्रा करनी होगी। ऐसे में यह संभव है कि एशिया कप का फॉर्मेट भी उसी के मुताबिक हो।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+