Asia Cup 2023 Squad: बस कुछ देर में एशिया कप के लिए होगा टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की जगह पक्की!
India team for Asia Cup 2023: 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान 21 अगस्त सोमवार को किया जाएगा। टीम की घोषना होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। सेलेक्टर्स 17 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर सकते हैं। ऐसे में इस बड़े टूर्नामेंट के लिए किन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलेगी, इस पर चर्चाएं जोरों पर है।
इन खिलाड़ियों की जगह पक्की: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली का इस टीम में होना पक्का माना जा रहा है। वहीं शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों का भी होना लगभग तय है। भारतीय टीम का एशिया कप का रिकॉर्ड शानदार रहा है और भारत की कोशिश इस साल भी अपने दबदबे को कायम रखने की होगी।

इन खिलाड़ियों को लेकर संश्य: श्रेयस अय्यर और केएल राहुल इन दोनों खिलाड़ियों पर सबकी नजरें बनी हुई है। ये दोनों खिलाड़ी कितने फिट हैं और ये मैच खेल सकते हैं या नहीं, इस सवाल का जवाब हर कोई जानने के लिए बेकरार है। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर लंबे समय से बैक इंजरी जूझ रहे हैं। अगर वह फिट नहीं होते हैं तो नंबर चार के लिए तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को मौका दिया जा सकता है। हालांकि, सूर्य़कुमार का वनडे रिकॉर्ड अब तक कुछ खास नहीं रहा है।
ऐसी हो सकती है एशिया कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल।












Click it and Unblock the Notifications