'मैंने तुम्हारा कैच छोड़ दिया...,' आसिफ शेख को मेडल पहनाकर क्या बोले विराट? बल्लेबाज ने किया बड़ा खुलासा
Asia Cup 2023, IND vs NEP: एशिया कप 2023 के दूसरे मैच में भारत ने नेपाल को हराकर सुपर-4 में जगह बना ली। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 230 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 23 ओवर में 145 रन बनाकर मैच जीत लिया।
इस मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने नेपाली खिलाड़ियों का सम्मान किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच विराट ने आसिफ शेख से मस्ती भरे अंदाज में कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद सभी खिलाड़ी हंसते नजर आए।

नेपाल के खिलाड़ी आसिफ शेख ने मुस्कुराते हुए बताया कि, 'विराट कोहली ने मजाक में मुझसे कहा कि 'मुझे भी मेडल मिलना चाहिए, मैंने तुम्हारा कैच छोड़ दिया।' दरअसल, कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में सोमवार को एशिया कप 2023 मैच में 10 विकेट से जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में नेपाल के क्रिकेटरों को सम्मानित किया।
कोहली, पांड्या और द्रविड़ ने किया सम्मानित
नेपाल के कोच मोंटी देसाई द्वारा उनके लिए खास शब्द बोलने के बाद विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने तीन खिलाड़ियों को पदक से सम्मानित किया।
देसाई ने पहला मेडल सोमपाल कामी को उनके 48 गेंदों में 56 रनों की पारी के लिए प्रदान किया। यह पदक हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने प्रदान किया। दूसरा मेडल विराट कोहली ने आसिफ शेख को दिया, जिन्होंने नेपाल के लिए सर्वाधिक 58 रन बनाए। देसाई ने आगे बताया कि कोहली को शेख अपना आदर्श मानते हैं।
सबसे अखिर में राहुल द्रविड़ ने दीपेंद्र सिंह ऐरी को एक मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान दोनों टीम के क्रिकेटरों के बीच हंसी मजाक भी खूब देखने को मिली। मैच के बाद रवींद्र जडेजा ने कहा कि बड़े खेलों से पहले ऐसी आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जीत की आवश्यकता थी। उनका मानना है कि नेपाल ने शानदार शुरुआत की और भारत को उन्हें रोकने में थोड़ा संघर्ष करना पड़ा।
बीसीसीआई द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो में जडेजा ने कहा कि, 'एक टीम के रूप में हमने 10 विकेट से जीत हासिल की, इसलिए कुल मिलाकर आत्मविश्वास अच्छा है। एक टीम के रूप में आपको बड़े मैचों से पहले उस जीत की जरूरत होती है। यह टीम के लिए एक अच्छी जीत है। हम पहली बार नेपाल से खेल रहे थे।' भारत अब सुपर 4 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications