Asia Cup: श्रीलंका ने किया धमाकेदार आगाज़, बांग्लादेश को 5 विकेट से दी शिकस्त
Asia Cup, SL vs BAN: एशिया कप में श्रीलंकाई टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। बांग्लादेश के खिलाफ पल्लेकेले में खेले गए मैच में श्रीलंका ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश की टीम 164 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई। जवाब में खेलते हुए श्रीलंका ने 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश की खराब शुरुआत रही। डेब्यू कर रहे तंजिद हसन बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनके बाद दूसरे ओपनर बल्लेबाज नईम भी आउट हो गए। वह 16 रनों के निजी स्कोर पर धनंजय डी सिल्वा का शिकार बने।

बांग्लादेश ने इसके बाद नियमित अंतराल पर एक के बाद एक विएक्त गंवाए। उनके लिए क्रीज पर टिककर खेलने वाले बल्लेबाज नजमुल हसन शान्तो रहे। शान्तो ने एक छोर अपर खड़े होकर बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वह 89 रन बनाकर आउट हुए।
बांग्लादेश की पूरी टीम 164 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई। श्रीलंकाई टीम के लिए पथिराना ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। वह 4 विकेट हासिल करने में सफल रहे। उनके अलावा माहीश तीक्ष्णा के खाते में भी 2 विकेट आए। धनंजय डी सिल्वा, वेलालगे और शनाका को 1-1 सफलता मिली।
जवाबी पारी में खेलते हुए श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज करुणारत्ने 1 रन बनाकर तस्कीन अहमद की गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद पथुम निसंका भी चलते बने। वह 14 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। उसल मेंडिस (5) के आउट होने पर शिति खराब हो गई।
समरविक्रमा और असलंका ने मिलकर टीम को संभाल लिया और खराब स्थिति से बाहर निकालने में सफल रहे। दोनों के बीच एक बेहतरीन भागीदारी हुई। समरविक्रमा फिफ्टी जड़ने के बाद 54 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद खेलने आए धनंजय डी सिल्वा भी 2 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।
चरित असलंका ने टिककर बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जड़ी और श्रीलंका को जीत तक पहुंचा दिया। वह 62 रन बनाकर नाबाद लौटे। शनाका ने नाबाद 14 रन बनाकर टीम को 5 विकेट पर 165 तक पहुंचाया और जीत दिला दी। बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने 2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications