Asia Cup 2023: 'संजू तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं', BCCI ने सैमसन को फिर किया नजरअंदाज, भड़के फैंस

India team for Asia Cup 2023 announced: 30 अगस्त से शुरू होने जा रहे एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम में संजू सैमसन को बतौर बैकअप विकेटकीपर चुना है। संजू सैमसन एकमात्र खिलाड़ी को भारत ने बैकअप के तौर पर रखा है। पूरे एशिया कप के दौरान संजू सैमसन टीम के साथ होंगे। लेकिन उनकी टीम में आने की संभावना बेहद कम है।

रोहित ने क्या कहा: भारतीय टीम में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी को लेकर रोहित शर्मा ने कुछ बातों का जिक्र किया। रोहित शर्मा ने कहा कि हमारे लिए अच्छी खबर है कि हमारे दो बेहतरीन खिलाड़ी अब पूरी तरह से फिट हैं। दबाव की स्थिति में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए हमारे पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि एशिया कप के लिए हमने ऐसे खिलाड़ियों का चयन किया है, जिनका अभी हाल ही में अच्छा प्रदर्शन रहा है।

Sanju Samson 1

संजू सैमसन को किया गया नजरअंदाज: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को एक बार फिर टीम में शामिल नहीं किया गया है। वह बैकअप के तौर पर टीम के साथ रहेंगे। बीसीसीआई के इस फैसले से संजू सैमसन के फैंस निराश नजर आ रहे हैं। सैमसन के एशिया कप की रेस से बाहर होने की सबसे बड़ी वजह उनका वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाना भी माना जा सकता है।

फैंस कर रहे ट्रोल: कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई को लगातार संजू सैमसन को टीम से बाहर किए जाने पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। संजू सैमसन की जगह तिलक वर्मा को लेने पर फैंस सवाल कर रहे हैं। संजू सैमसन का वनडे रिकॉर्ड अच्छा रहा है। ऐसे में उन्हें इस तरीके से नजरअंदाज करना फैंस पचा नहीं पा रहे हैं। संजू सैमसन के पास एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्टर्स को प्रभावित करने का मौका था। लेकिन वेस्टइंडीज दौरे पर वह बल्ले से बुरी तरह नाकाम रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+