Asia Cup 2023: बतौर कप्तान एशिया कप में खूब चलता है रोहित शर्मा का बल्ला, 5 मैचों में जड़ दिए 317 रन

Asia Cup 2023 Rohit Sharma: 30 अगस्त से एशिया कप का आगाज किया जा चुका है। एशिया कप में अब भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर सबकी नजरें बनी हुई है। दोनों देशों के बीच 2 सितंबर को एशिया कप का मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान एशिया कप में नेपाल के खिलाफ खेले गए अपने पहले मैच में दमदार जीत हासिल करने में कामयाब रही है।

रोहित शर्मा के पास बड़ा मौका: एशिया कप में दूसरी बार भारत की कप्तानी रोहित शर्मा करने वाले हैं। साल 2018 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने जीत हासिल की थी। रोहित की कप्तानी में भारत की कोशिश दूसरी बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की होगी। रोहित शर्मा अगर भारत को एशिया कप का खिताब दिलाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह धोनी की बराबरी कर लेंगे। धोनी ने 2010 और 2016 में भारत को एशिया कप का खिताब दिलाया था।

Asia Cup 2023 1

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड शानदार: बतौर कप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी का रिक़ॉर्ड एशिया कप में शानदार रहा है। रोहित शर्मा ने 105.66 की औसत से रन बनाने का कारनामा किया है। यह एशिया कप के इतिहास में किसी भी कप्तान द्वारा बनाए जाने वाले सबसे अधिक औसत से रन हैं। रोहित शर्मा अपने इस रिकॉर्ड को इस साल भी बरकरार रखना चाहेंगे।

पांच मैचों में जड़ दिए 317 रन: रोहित शर्मा ने साल 2018 में 5 मुकाबलों में 105.66 की औसत के साथ 317 रन जड़ दिए थे। इससे पहले भी रोहित भारत के लिए कई बार एशिया कप खेल चुके हैं। रोहित ने साल 2008 में 6 मैचों में 116 रन बनाए, जिसके बाद साल 2010 में 4 मुकाबले में 132 रन बनाए। जबकि साल 2012 में रोहित ने 3 मैचों में सिर्फ 73 रन ही बनाए थे। इसके अलावा साल 2014 में रोहित ने 4 मैचों में 108 रन बनाए थे। रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को देखते हुए इस साल भी उनके बल्ले से बड़े रनों की उम्मीद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+