Asia Cup 2023: रोहित और कोहली सहित 8 खिलाड़ियों ने नहीं की प्रैक्टिस, राहुल ने जड़े शॉट
Asia Cup 2023: एशिया कप में सुपर 4 चरण के मैचों में भारतीय टीम को अगला मुकाबला पाकिस्तान से होना है। कोलम्बो में यह मैच होगा और वहां भारी बारिश और खराब मौसम ने परेशानी खड़ी की हुई है। भारतीय टीम को नेट अभ्यास के लिए भी इनडोर में जाना पड़ा।
बारिश और अन्य परेशानियों के साथ टीम इंडिया के लिए एक खुश खबरी भी आई है। केएल राहुल फिट होकर वापस टीम में आए हैं और उन्होंने अभ्यास सेशन में भी हिस्सा लिया है। हालांकि उन्होंने कीपिंग का अभ्यास नहीं किया लेकिन नेट प्रैक्टिस में अच्छी बैटिंग की।

टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने इनडोर अभ्यास में हिस्सा नहीं लिया। इस लिस्ट की तरफ नज़र डाली जाए, तो कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली और बुमराह ने अभ्यास नहीं किया। उनके अलावा कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, रविन्द्र जडेजा और अक्षर पटेल ने भी अभ्यास नहीं किया।
पूरा ध्यान केएल राहुल की तरफ ही था और उनको बैटिंग के दौरान जरा भी असहजता नहीं हुई। राहुल ने जमकर बैटिंग की। एक रिपोर्ट के अनुसार थ्रोडाउन सेशन के दौरान केएल राहुल अच्छी तरह से हिल-डुल रहे थे। नुवान सेनाविर्तने और बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने उनको अभ्यास कराया। इसके पीछे यह आइडिया था कि उनको लेफ्ट आर्म और राईट आर्म दोनों गेंदबाजों के खिलाफ अभ्यास कराना था।
राहुल ने विकेटकीपिंग के लिए कोई अभ्यास नहीं किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान क्या होगा। ईशान किशन पीछे मैचों में बतौर कीपर खेले थे और अपनी बैटिंग से भी काफी प्रभावित किया था। किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन बनाए थे।
भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अच्छी बल्लेबाजी करनी पड़ेगी। टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने शार्दुल ठाकुर को अंत में बैटिंग करने के लिए टीम में रखे जाने की बात भी कही है। शार्दुल ठाकुर बैटिंग और गेंदबाजी दोनों जानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications