Ind vs Pak: भारत-पाकिस्तान मैच में 'हीरो' बने फखर जमां, किया कुछ ऐसा कि भारतीय फैंस ने भी ठोका सलाम
Asia Cup 2023, Pakistan vs India, Super Fours, 3rd Match: भारत के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करने का ही फैसला लेने वाले थे। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने भारत को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ही खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की।
बारिश ने डाला खलल: कोलंबो में बारिश की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी। भारत-पाकिस्तान मैच को बारिश के कारण रोकना पड़ा। भारी बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा है। भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 147 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 28 गेंदों में 17 रन और विराट कोहली 16 गेंदों में आठ रन बनाकर नाबाद हैं। इन दोनों ही बल्लेबाजों की कोशिश भारत को एक बड़े स्कोर की तरफ ले जाने की होगी।

फखर जमां ने जीता दिल: पाकिस्तान के खिलाड़ी फखर जमां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीच मैच में तेज बारिश ने अचानक दस्तक दे दी है। इस दौरान बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे फखर ज़मां ने ग्राउंड्स मैन के साथ मिल कर कवर को मैदान पर ले जाने का काम किया। फखर जमां की दरियादिली देखकर भारतीय फैंस भी सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ: पाकिस्तान के साथ-साथ भारत के फैंस भी फखर जमां को लेकर तारीफों के पुल बांध रहे हैं। फैंस बेसब्री के साथ दोबारा मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। भारत के लिए सुपरफोर का यह मुकाबला बेहद अहम है। भारत की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर फाइनल की तरफ अपने कदम बढ़ाने की होगी। भारत को पाकिस्तान के बाद श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ भी मैच खेलना है।












Click it and Unblock the Notifications