'कोई मेरे देश के बारे में गलत बोले तो मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता', गंभीर ने वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी

asia cup 2023 nepal vs india gautam gambhir: पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर एशिया कप में हिंदी कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं। भारत और नेपाल के बीच मैच के दौरान गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में गौतम गंभीर दर्शकों की ओर मिडिल फिंगर दिखाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर गंभीर के इस वीडियो पर फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

कोहली-कोहली का नारा लगा रहे थे फैंस: वायरल वीडियो में फैंस गौतम गंभीर को देखकर कोहली-कोहली का नारा लगा रहे थे। जिसके बाद गौतम गंभीर ने दर्शकों की ओर मिडिल फिंगर दिखा कर भद्दा इशारा किया। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस गंभीर की इस हरकत की काफी आलोचना कर रहे हैं। मामला को बढ़ता देख अब गंभीर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

gautam gambhir 1

गंभीर ने कही यह बात: इस मामले को लेकर स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि भीड़ भारत विरोधी नारे लगा रही थी, एक भारतीय होने के नाते मैं यह बर्दाश्त नहीं कर सकता कि कोई मेरे देश के बारे में गलत बोले। मैंने देश के खिलाफ बोलने वालों को इस तरह की प्रतिक्रिया दी थी। आप सोशल मीडिया पर जो देखते हैं वह हमेशा सही तस्वीर नहीं होती है।

गंभीर-कोहली में रहा है विवाद: आईपीएल 2022 के दौरान गौतम गंभीर लखनऊ के मेंटर थे। उस दौरान एक मैच के खत्म होने के बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच जमकर बहस होते देखा गया था। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज जो लखनऊ के लिए खेल रहे थे, उनके समर्थन में उतरते हुए गौतम गंभीर कोहली से उलझ गए थे। मैच के बाद की यह घटना काफी समय तक चर्चा में बनी रही थी।

वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी: गौतम गंभीर और विराट कोहली इससे पहले बतौर खिलाड़ी आईपीएल में एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। इससे पहले भी कोहली के फैंस गंभीर को देखकर कोहली-कोहली के नारे लगाते रहे हैं। लेकिन वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ते हुए गंभीर ने साफ कर दिया है कि इस बार उन्होंने जो किया वह कोहली के प्रशंसकों के लिए नहीं बल्कि देश के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+