PAK vs BAN: नसीम शाह चोट के बाद नहीं उठे, तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया, देखें वीडियो

Pakistan vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को एक बड़ा झटका लगा है। सब कुछ अच्छा चलते हुए पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी नसीम शाह बीच में ही मैदान के बाहर चले गए। नसीम शाह चोट का शिकार हो गये और यह अच्छी खबर नहीं है।

नसीम शाह और शाहीन अफरीदी ने बांग्लादेश को शुरुआत झटके दिए। बांग्लादेश के ऊपर दबाव बनाने के बाद सीमा रेखा पर फील्डिंग करते हुए नसीम शाह चोट लगवा बैठे। वह गेंद को रोकने के लिए स्लाइड कर रहे थे और इस दौरान उनको चोट का सामना करना पड़ा।

naseem shah

बांग्लादेश के सातवें ओवर में यह घटना घटी थी। शाहीन शाह अफरीदी ने गेंद डाली जो बल्लेबाज के पैड पर लगकर फाइन गई। इसे सीमा रेखा पर रोकने के लिए नसीम शाह दौड़कर आए और स्लाइड कर गए। इसके बाद शाह अपनी बॉडी को नहीं हिला पाए। वह ग्राउंड पर ही पड़े रहे और फिजियो को आना पड़ा।

एशिया कप के सुपर चार चरण में पाकिस्तानी टीम का अगला मैच भारत के खिलाफ है। टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबला 10 सितम्बर को खेला जाना है। नसीम शाह का चोटिल होना पाकिस्तान के लिए कहीं से भी अच्छी खबर नहीं है। हालांकि उनकी चोट की गहराई के बारे में पता नहीं चला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+