Kal Ka Match Kaun Jita, कल का एशिया कप मैच कौन जीता- Bangladesh vs Afghanistan

Bangladesh vs Afghanistan 4th Match: एशिया कप 2023 में 3 सितंबर को टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मैच पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में खेला गया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 334 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 44.3 ओवर में ही ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश ने अफगानिस्तान पर 89 रनों की जीत के साथ एशिया कप 2023 में खुद को बरकरार रखा है। 335 रन का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 44.3 ओवर में 245 रन पर आउट हो गई।

bangladesh vs afghanistan

अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने सर्वाधिक 75 रन बनाए, जबकि कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 51 रन बनाए। इसके अलावा रहमत शाह ने 33 रन बनाए और फिर खिलाड़ियों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया, कोई भी खिलाड़ी क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सका।

बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने 44 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि शोरिफुल इस्लाम ने 36 रन देकर 3 विकेट लिए। शोरफुल इस्लाम ने अफगानिस्तान को शुरुआती झटके दिए, जिन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज को 1 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज को एक-एक सफलता मिली।

बांग्लादेश की जीत में मेहदी हसन मिराज (112) और नजमुल हुसैन शान्तो (104) ने अहम भूमिका निभाई। दोनों खिलाड़ियों की शतकीय पारी के दम पर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंच सका। दोनों खिलाड़ियों के बीच तीसरे विकेट के 194 रन की साझेदारी देखने को मिली।

मेहदी ने 110 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 111 रन की पारी खेली, जबकि शांतो ने 105 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 104 रन बनाए। बांग्लादेश की इस जीत के साथ सुपर-4 की उम्मीदें बरकरार हैं।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
मोहम्मद नईम, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, हसन महमूद।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, राशिद खान, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+