Asia Cup 2023 में आज कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन? PAK vs NEP के मुकाबले में आतिशी बल्लेबाजी करेंगे ये खिलाड़ी

Pakistan vs Nepal Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के 16वें सीजन के पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान और नेपाल के बीच भिड़ंत होगी। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में दोनों टीमों अपने-अपने अभियान की विजयी शुरुआत करना चाहेंगी। ये रोचक मुकाबला आज दोपहर तीन बजे से मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

श्रीलंका में खेली गई सीरीज में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतरीन क्रिकेट खेली और अपने तीनों मैच जीते। कप्तान बाबर आजम को उम्मीद होगी कि टीम एशिया कप 2023 के इस शुरुआती मैच में भी अपनी जीत की लय जारी रखेगी।

Babar Azam vs Kushal Bhurtel

दूसरी ओर नेपाल आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर 2023 में प्रभाव छोड़ने में असफल रहा और प्रतियोगिता में खेले गए चार मैचों में से सिर्फ एक मैच जीतने में सफल रहा। कप्तान रोहित पौडेल को उम्मीद होगी कि टीम बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करेगी। आइए जानते हैं आज के मैच में सबसे ज्यादा रन कौन-कौन खिलाड़ी बनाएंगे।

बाबर आजम
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इन दिनों शानदार फॉर्म में है। यही कारण है कि आईसीसी वनडे रैंकिंग में वह नंबर 1 बल्लेबाज हैं। हाल ही में वनडे सीरीज में वह अच्छी स्थिति में दिखे। वनडे फॉर्मेंट में बाबर के नाम 103 मैचों में 5202 रन हैं। एशिया कप के पहले मैच में उनके बल्ले से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

कुशल भुरतेल
कुशल भुरतेल ने वनडे फॉर्मेट में 44 मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 79.38 की आक्रामक स्ट्राइक रेट से 986 रन बनाए हैं। एशिया कप में पहली बार जब नेपाल टीम को शामिल होने का मौका मिला है, ऐसे में ये विस्फोटक बल्लेबाज टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए हर संभव कोशिश करता नजर आएगा। भुरतेल उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिनसे आज के पाक बनाम नेपाल मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

इमाम उल हक
पाकिस्तान के इमाम उल हक के हालिया फॉर्म को ध्यान में रखते हुए उन्हें टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने अपने करियर में 62 वनडे मैचों में 2884 रन बनाए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि वह आज के पाक बनाम नेपाल मैच में टीम को जीताने के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे।

एशिया कप 2023 में पाक बनाम नेपाल का मैच कहां देखें
आज पाकिस्तान (PAK) और नेपाल (NEP) का मैच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। यह मुकाबला आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर भी उपलब्ध होगी।

नेपाल के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की फुल स्क्वाड
अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उप-कप्तान), मोहम्मद नवाज, उस्मा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी।

एशिया कप के लिए नेपाल की फुल स्क्वाड
रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुरतेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), ललित राजबंशी, भीम शर्की, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, करण केसी, गुलशन झा, आरिफ शेख, सोमपाल कामी, प्रतिस जीसी, किशोर महतो, संदीप जोरा अर्जुन सऊद और श्याम ढकाल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+