Asia Cup 2023 में आज कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन? IND vs NEP के मैच में आतिशी बल्लेबाजी कर सकते हैं ये खिलाड़ी
Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के 5वें मैच में 4 सितंबर को पल्लेकेले में भारत और नेपाल के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमें अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेल चुकी हैं। नेपाल को पाक के खिलाफ एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था, जबकि भारत का मैच बारिश के कारण दूसरी पारी खेले बिना ही रद्द हो गया। अब विजेता टीम सीधे एशिया कप के सुपर 4 में जगह बनाएगी। आइए जानते हैं आज के मैच में कौन तीन बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।
ईशान किशन
टीम इंडिया स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन नेपाल के खिलाफ मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हो सकते हैं। जब मैच नंबर तीन में भारत ने पाकिस्तान से मुकाबला किया तो किशन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 81 गेंदों में 82 रन बनाकर भारत की पारी को स्थिर किया और एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पूरी उम्मीद है कि आज भी किशन के बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।

रोहित पौडेल
रोहित पौडेल को यूं ही नेपाल टीम की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। 20 वर्षीय खिलाड़ी में अपनी टीम को जिताने की पूरी काबिलियत है। रोहित पौडेल ने अब तक 53 एकदिवसीय मैचों में 31.25 की औसत से 1469 रन हैं, जिसमें एक शतक और आठ अर्द्धशतक शामिल हैं। दुर्भाग्य से वह पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में शून्य पर आउट हो गए। भारत के खिलाफ रोहित बल्ले से अपनी टीम का नेतृत्व करना चाहेंगे।
हार्दिक पंड्या
पाकिस्तान के खिलाफ जब भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप हो गया और टीम दबाव में थी तब हार्दिक पंड्या ने बल्ले से टीम की कमान संभाली। पंड्या ने 90 गेंदों में 87 रन बनाकर अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, और भारत के कुल स्कोर (267) में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एकबार फिर पांड्या अपनी चमक छोड़ना चाहेंगे।
टीम इंडिया फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, इशान किशन, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराज, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, रिजर्व- संजू सैमसन।
नेपाल फुल स्क्वाड
रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, भीम शर्की, कुशल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, प्रतीश जीसी, मौसम ढकाल, संदीप जोरा , किशोर महतो, अर्जुन सौद।












Click it and Unblock the Notifications