Asia Cup 2023, IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच रिजर्व मुकाबला आज, जानिए कौन जीतेगा?
Pakistan vs India, Super Fours, reserve-day: एशिया कप 2023 में रविवार को भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया, जिसके कारण फैंस बहुत ज्यादा अपसेट हैं। अब दोनों टीमें प्रेमदासा स्टेडियम में आज रिजर्व मैच खेलेंगी। आपको बता दें कि टीम इंडिया रविवार को टॉस हारने के बाद बैटिंग करने मैदान में उतरी थी और आते ही उसने धमाकेदार शुरूआत की थी।

भारत एक बड़े लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा था कि अचानक आई बारिश ने रंग में भंग डाल दिया। मालूम हो कि टीम इंडिया 24.1 ओवर का मैच खेल लिया है और उसने दो विकेट खोकर 147 रन बनाए हैं। क्रीज पर विराट कोहली और केएल राहुल हैं, जो कि क्रमश: 8 और 17 रन पर खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने किया तूफानी प्रदर्शन
इन दोनों से पहले कैप्टन रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए पाकिस्तानी बॉलरों को काफी परेशान किया। रोहित शर्मा ने अफरीदी के पहले ओवर में छक्का जड़कर इतिहास रचा तो वहीं उन्होंने अपने इरादे भी बता दिए कि आज वो आक्रामक खेलने ही मैदान में आए हैं, उनका भरपूर साथ दिया गिल ने, जिन्होंने अपने शानदार खेल से बॉलरों की बैंड बजा दी। रोहित शर्मा ने 56 रन बनाए तो वहीं गिल 58 रन बनाकर आउट हुए।
आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
कोलंबों के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच को 'खब्बू पिच' कहा जाता है क्योंकि यहां रन बहुत बनते हैं इसलिए ये स्टेडियम बल्लेबाजों का फेवरेट है। हालांकि ये पिच तेज गेंदबाजों के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है और इसी वजह से पाकिस्तान ने टॉस जीतने के बाद बॉलिंग चुनी है।
लगातार दो दिन खेलना पड़ेगा टीम इंडिया को मैच
आज अगर भारत पाकिस्तान से अपना मैच पूरा करता है तो उसे लगातार मैच खेलना होगा, दरअसल उसका शेड्यूल मैच 12 सितंबर को श्रीलंका से खेलना है, ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को रेस्ट का ब्रेक नहीं मिलेगा।
ये हैं टीमें
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
पाकिस्तान : फखर जमां , इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह आफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।












Click it and Unblock the Notifications