Asia Cup 2023: नेपाल के खिलाफ नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, एशिया कप को बीच में छोड़ भारत लौटे, जानें वजह

Asia Cup 2023 Jasprit Bumrah News: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। भारत को अब अपने अगले मैच को हर हाल में जीतना होगा। भारत को चार सितंबर को नेपाल के खिलाफ मैच खेलना है। लेकिन इस मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। नेपाल के खिलाफ जसप्रीत बुमराह खेलते नजर नहीं आएंगे।

नेपाल के खिलाफ नहीं होंगे बुमराह: भारत को सोमवार यानी 4 सितंबर को नेपाल के खिलाफ मुकाबला खेलना है। भारत के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। अगर भारत नेपाल के खिलाफ जीत दर्ज करने में नाकाम रहता है तो वह एशिया कप से बाहर हो जाएगा। लेकिन इस अहम मुकाबले से पहले टीम के दिग्गज गेंदबाज जसरप्रीत बुमराह को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

 Jasprit Bumrah 1

वापस लौटे मुंबई: दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार जसप्रीत बुमराह एशिया कप को बीच में छोड़कर ही वापस मुंबई लौट आए हैं। बुमराह पर्सनल कारणों की वजह से वापस लौटे हैं। वह नेपाल के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। हालांकि, जसप्रीत बुमराह सुपर फोर में होने वाले मुकाबलों के लिए वापस श्रीलंका लौट आएंगे। आयरलैंड दौरे से टीम इंडिया में वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह से फैंस को एशिया कप में काफी उम्मीदें है।

करना होगा और इंतजार: जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी देखने के लिए फैंस को अभी और इंतजार करना होगा। मोहम्मद शमी नेपाल के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस करने के लिए तैयार है। पाकिस्तान के खिलाफ शमी को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। ऐसे में शमी के पास नेपाल के खिलाफ खुद साबित करने का भी एक शानदार मौका होगा।

नेपाल के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+