IND vs PAK: भारत को पाकिस्तान से सावधान रहने की जरूरत, बाबर की टीम के पास कई मैच विनर

India vs Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीम एशिया कप जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारत ने पाकिस्तान के मुकाबले में अधिक एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इसके बावजूद टीम को पाकिस्तान के खिलाफ अलर्ट रहने की जरूरत है। पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ी भारतीय टीम से जीत छीनने का काम कर सकते हैं।

बाबर आजम से निपटना होगा: भारत के लिए सबसे पहली और बड़ी चुनौती बाबर आजम को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी। नेपाल के खिलाफ बाबर आजम ने एक 151 रनों की पारी खेलकर अपना फॉर्म हासिल कर लिया है। ऐसे में वह भारत के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते हैं। भारतीय गेंदबाजों को बाबर आजम को जल्द से जल्द आउट करना होगा।

India vs Pakistan 1

मिडल ऑर्डर को हल्के में नहीं लेना होगा: भारतीय टीम मिडल ऑर्डर में लंबे समय से संघर्ष कर रही है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के पास सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी हैं। इफ्तिखार अहमद ने नेपाल के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक लगाया था। पाकिस्तान के मिडल ऑर्डर खिलाड़ी भारत के सामने बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

तेज गेंदबाजों से सावधान: पाकिस्तान के पास बेहतरीन तेज गेंदबाजों की फौज है। हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी जैसे तेज गेंदबाज शुरुआती ओवरों में विकेट लेने में सक्षम है। ऐसे में अगर भारत शुरुआती ओवर में अपने विकेट गंवा देता है तो फिर उसके लिए मैच में वापसी करना मुश्किल हो जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ भारत को बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी दम दिखाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+