IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश मैच में होगी बारिश, जानें पिच और मौसम का हाल

India vs Bangladesh: एशिया कप में सुपर 4 का अंतिम मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस संस्करण में पहली बार मुकाबला होगा। टीम इंडिया ने पिछले मैच में श्रीलंका को हराते हुए फाइनल में जगह हासिल कर ली।

भारतीय टीम ने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ लगातार जीत दर्ज करते हुए फाइनल तक का सफर तय कर लिया। अब मुकाबला बांग्लादेश से होना है। टीम इंडिया का प्रयास रहेगा कि फाइनल से पहले जीत के साथ आगे जाया जाए। भारतीय टीम इस मैच में भी जीत दर्ज करना चाहेगी।

Colombo stadium

श्रीलंका में बारिश की काफी समस्या रही है। कोलम्बो में लगातार बारिश होती रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रिजर्व डे पर गया था। इस एक ही मैच में रिजर्व डे रखा गया था। ऐसे में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच में भी पिच और मौसम अहम हो जाती है।

भारत-बांग्लादेश मैच, मौसम अपडेट

हर दिन की तरह शुक्रवार को भी बारिश की आशंका जताई गई है। सुबह ठंडी हवाओं के बाद शाम को भी स्थिति कुछ इसी तरह की हो सकती है। भारत और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान बारिश का खलल देखने को मिल सकता है। तापमान की बात की जाए, तो यह 32 डिग्री के करीब रह सकता है। रात के समय तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

भारत-बांग्लादेश मैच, पिच रिपोर्ट

आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम सफल रहती है। बाद में बैटिंग के दौरान पिच से स्पिनरों के लिए ज्यादा मदद रहती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को अब तक ज्यादा फायदा हुआ है। पिच का यही रिकॉर्ड रहा है। भारत और पाकिस्तान के मैच में यह देखा गया था। भारत और श्रीलंका के मैच में भी ऐसा हुआ था।

भारत-बांग्लादेश मैच, लाइव प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा इस मुकाबले को डिजनी+हॉटस्टार पर भी लाइव देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+