Asia Cup 2023, IND vs PAK: जानिए आज कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?

Pakistan vs India, reserve-day: Colombo weather: रविवार को एशिया कप 2023 का सुपर फोर मुकाबला, जो कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा था, बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया और इसी कारण आज दोनों देशों के बीच 'रिजर्व मैच' खेला जाएगा लेकिन आज भी बारिश खेल में खलल डाल सकती है क्योंकि मौसम का पूर्वानुमान ये ही कह रहा है कि आज भी कोलबों में बारिश की आशंका है।

Asia Cup 2023

आपको बता दें कि वेदरडॉटकॉम के मुताबिक आज कोलंबो में 90 प्रतिशत बरसात के आसार हैं और इस दौरान 15 से 30 किमी प्रति घंटा की हवाएं भी चलेंगी। हालांकि जिस टाइम बारिश की आशंका जताई जा रही है उस टाइम मैच नहीं होगा लेकिन ऐसा ही पूर्वानुमान दस सितंबर के लिए भी था लेकिन मैच के दौरान बरसात हुई और फिर मैच पूरा नहीं हो पाया था और मैच 'रिजर्व डे' पर चला गया।

भारत को 12 सितंबर को श्रीलंका से खेलना है

अगर आज भी बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हुआ तो फिर ये रद्द कर दिया जाएगा और दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट दिया जाएगा। आपको बता दें कि भारत को 12 सितंबर को भी श्रीलंका के साथ मैच खेलना है, यानी कि भारतीय टीम लगातार दो दिन मैच खेलेगी। मालूम हो कि सुपर फोर के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था।

कहां देख सकते हैं मैच

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2023 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क , डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

किसको होगा फायदा?

अगर बारिश के कारण आज भी मैच रद्द होता है तो दोनों ही टीमों ( भारत और पाक) को एक-एक अंक मिलेंगे, जिससे पाकिस्तान के तीन अंक हो जाएगें और उसका अगला मुकाबला श्रीलंका से होना है, अगर वो भी बारिश की वजह से नहीं धुला तो उसे वहां भी एक अंक मिल जाएगा और ऐसी स्थिति में उसका पूरा स्कोर चार हो जाएगा और उसे फाइनल में सीधे एंट्री मिल जाएगी।

भारत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

तो वहीं अगर वो मैच हारता है तो उसके अंक तो तीन ही रहेंगे लेकिन फिर नेट रन पर मामला फंसेगा, वहीं दूसरी ओर भारत को आज एक नंबर मिले और कल उसे श्रीलंका से फिर खेलना होगा और अगर उसे हार मिली तो उसके लिए दिक्कतें पैदा हो सकती हैं इसलिए उसके लिए आज का मैच खेलना और जीतना काफी जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+