IND vs PAK: इंडिया ने पाकिस्तान को मैच में कितनी बार हराया है? जानें किस खिलाड़ी के नाम हैं सबसे ज्यादा रन

Asia Cup 2023, India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप 2023 का तीसरा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। वनडे फॉर्मेट में चार साल बाद ये भिड़ंत हो रही है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा और बाबर आजम की टीम के बीच एक रोमांचक मुकाबले की पूरी उम्मीद है। आइए इस महासंग्राम से पहले जानते हैं कि भारत ने पाकिस्तान को वनडे मैच में कितनी बार हराया है?

भारत ने पाकिस्तान को वनडे मैच में कितनी बार हराया है?
भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे फॉर्मेट में अब तक 132 बार आमना-सामना हो चुका है। इस दौरान टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 55 बार हराया है, जबकि भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने 73 मैचों में जीत दर्ज की है। चार मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।

india vs pakistan

एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को कितनी बार हराया है?
एशिया कप की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ भारत मजबूत स्थिति में रहा है। दोनों टीमों के बीच एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में अब तक 13 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया को 7 मैच में जीत मिली है, वहीं पाकिस्तान ने 5 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। भारत ने कुल सात बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है, वहीं पाकिस्तान सिर्फ दो बार टूर्नामेंट को अपने नाम कर सका है।

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन किसके हैं?
भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 67 पारियों में 2526 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक 64 पारियों में 2403 रन के साथ उनके टॉप स्कोरर हैं। वसीम अकरम 60 विकेट के साथ एकदिवसीय मैचों में प्रतिद्वंद्विता में सबसे सफल गेंदबाज हैं, जबकि अनिल कुंबले 54 के साथ भारत के लिए सबसे आगे हैं।

पल्लेकेले में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
दरअसल, श्रीलंका के कैंडी शहर के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान- दोनों टीमें पहली बार सामने-सामने होंगी। भारतीय टीम पल्लेकेले में कोई मुकाबला नहीं हारी है। टीम इंडिया ने यहां पर तीन मैच खेले हैं और सभी जीते। भारतीय टीम अब छह साल बाद एक बार फिर इस मैदान पर उतरेगी। पाक ने यहां पांच मैच खेले और दो जीते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+