Asia Cup 2023: श्रीलंकाई टीम को लगा दोहरा झटका, 2 स्टार खिलाड़ी एशिया कप से हो गए हैं बाहर!
Wanindu Hasaranga in Asia Cup: एशिया कप से पहले श्रीलंकाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका की टीम के स्टार खिलाड़ी वनिंदु हसारंगा की सेवाएं टीम को नहीं मिल पाएगी। अगर वह टीम में शामिल भी किये जाते हैं, तो शायद कुछ मैचों के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किये जा सकेंगे।
चोट की वजह से हसारंगा लंका प्रीमियर लीग के फाइनल मैच से भी बाहर हो गए हैं। श्रीलंकाई मैनेजमेंट के अनुसार श्रीलंका और बांग्लादेश के मुकाबले में हसारंगा फिट नहीं हो पाएंगे। हसारंगा की भागीदारी इस बात पर भी निर्भर करती है कि वह इस चोट के अलावा अन्य प्रकार की चोट का रिस्क लेकर खेले।

ESPNCricinfo के अनुसार श्रीलंका मैनेजमेंट चाहता है कि हसारंगा वर्ल्ड कप के लिए ठीक रहे। ऐसे में शायद उनको एशिया कप में खिलाकर कोई जोखिम नहीं उठाया जाएगा। दुश्मंथा चमीरा पूरे एशिया कप से बाहर हो गए हैं। लंका प्रीमियर लीग के दौरान चमीरा को कंधे में चोट लगी है। इस वजह से वह टीम से बाहर हैं।
कुसल परेरा और अविष्का फर्नान्डो कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। उनको एशिया कप की टीम में शामिल करने के पूरे आसार थे। इस तरह से श्रीलंकाई टीम के मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एशिया कप के लिए फ़िलहाल श्रीलंकाई टीम का ऐलान नहीं किया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार चमीरा एशिया कप से बाहर हो गए हैं लेकिन मैनेजमेंट फ़िलहाल उनकी और रिपोर्टे का इंतजार कर रहा है। इन सब चीजों की वजह से ही एशिया कप के लिए टीम की घोषणा करने में देरी देखने को मिल रही है। श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें घोषित नहीं की गई हैं।
फर्नान्डो ने जनवरी के बाद से कोई वनडे मैच नहीं खेला है। चोट के कारण ऐसा हुआ है दूसरी तरफ परेरा ने साल 2021 के बाद से एकदिवसीय मुकाबला नहीं खेला है। इसमें चोट के अलावा उनकी खराब फॉर्म भी जिम्मेदारी रही है।












Click it and Unblock the Notifications