Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए कमेंटेटर्स की लिस्ट जारी, आकाश चोपड़ा को नहीं मिला मौका
Asia Cup 2023 Full list of commentators: पाकिस्तान और श्रीलंका में आयोजित होने वाले एशिया कप टूर्नामेंट में अब महज 11 दिन का समय रह गया है। ऐसे में एशिया कप की तैयारी भी जोरों पर है। एशिया कप के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है, जब दो देशों में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। भारत एशिया कप के अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने वाली है।
कमेंटेटरों का किया गया ऐलान: एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप के दौरान मैच की कमेंट्री करने वाले कमंटेटर का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में क्रिकेट के कई दिग्गज का नाम शामिल है। भारत की ओर से रवि शास्त्री, गौतम गंभीर, दीपदास गुप्ता और इरफान पठान जैसे पूर्व क्रिकेटर एशिया कप में कमेंट्री करते दिखाई देंगे। भारत को एशिया कप में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ खेलना है।

इन दिग्गजों को किया गया शामिल: एशिया कप में कमेंट्री करने वाले पैनल में कई देशों के क्रिकेट के दिग्गज शामिल हैं। गौतम गंभीर, रवि शास्त्री, वकार यूनिस, वसीम अकरम, एंडी फ्लावर, संजय मांजरेकर, बाजिद खान, हरभजन सिंह, अटापट्टू, इरफान पठान, हेडन, संजय बांगर, आमेर सोहेल, चावला, डोमिनिक कॉर्क, कैफ, तारे, रजत भाटिया, दीप दासगुप्ता जैसे पूर्व क्रिकेटर यहां कमेंट्री करते नजर आएंगे।
आकाश चोपड़ा को नहीं मिली जगह: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा कमेंट्री पैनल का हिस्सा नहीं हैं। आकाश चोपड़ा हिंदी के सबसे लोकप्रिय कमंटेटर में से एक हैं। ऐसे में पैनल में उनका नाम नहीं होना सभी को हैरान कर रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग एशियन क्रिकेट काउंसिल से आकाश चोपड़ा को इस लिस्ट से बाहर रखने की वजह भी पूछ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications