PAK vs BAN: पाकिस्तानी गेंदबाजों के तूफ़ान में उड़ी बांग्लादेश की बैटिंग, 193 पर पूरी टीम आउट
Pakistan vs Afghanistan: पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में एशिया कप के मुकाबले में बांग्लादेश की टीम बैटिंग में फ्लॉप हो गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के बाद बांग्लादेश की टीम 200 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। दो बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेली।
बांग्लादेश के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने वाले ओपनर मेहदी हसन मेराज बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद लिटन दास भी 16 के निजी स्कोर पर चलते बने। अच्छी शुरुआत करने के बाद मोहम्मद नईम भी आउट हो गए वह 20 के निजी स्कोर पर चलते बने। मुश्किल स्थिति में टीम को शाकिब अल हसन ने सम्भाला।

शाकिब अल हसन ने एक छोर से अच्छी बैटिंग करते हुए फिफ्टी जमा दी। वह 53 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने भी अपनी टीम को बखूबी संभाला। वह भी रन बनाने में सफल रहे और अर्धशतक हम दिया।
रहीम के बल्ले से 64 रनों की पारी आई। अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे और पूरी बांग्लादेशी टीम 193 रन के मामूली स्कोर पर ऑल आउट हो गई। हारिस रऊफ ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। उनके अलावा नसीम शाह के खाते में भी 3 विकेट आए। इफ्तिखार, शाहीन अफरीदी और इफ्तिखार के खाते में 1-1 विकेट आया।
बांग्लादेश की टीम उम्मीद के मुताबिक़ गेंदबाजी करने में विफल रही। पाकिस्तान की गेंदबाजी भी सटीक थी लेकिन टिककर खेलने का प्रयास करने पर मामला बन सकता था। बांग्लादेश 38.4 ओवर में आउट हो गई। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शानदार काम किया।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इमाम उल हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद।












Click it and Unblock the Notifications