BAN vs AFG: बांग्लादेश की धमाकेदार बल्लेबाजी, शान्तो-मिराज ने जड़ा शतक, बना दिए 334 रन

BAN vs AFG, 4th Match, Group B, Asia Cup, 2023: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के चौथे मैच में 334 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के सामने 335 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 334 रन बना लिए हैं। अफगानिस्तान के लिए इस लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं होगा। अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को इस मुकाबले में अपना दमखम दिखाना होगा।

मेहदी हसन ने जड़ा शतक: बतौर ओपनर मेहदी हसन मिराज को इस मुकाबले में खेलने का मौका मिला। उन्होंने इस अवसर को दोनों हाथों से लपकने का काम किया। मेहदी हसन मिराज ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक लगाने का काम किया। मेहदी हसन मिराज ने 115 गेंद में छह चौके और दो छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। मिराज 112 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए।

asia cup 2023 1

शान्तो की धमाकेदार पारी: नजमुल हसन शान्तो ने 101 गेंद में नौ चौके और दो छक्कों की मदद से इस मुकाबले में शानदार शतक लगाने का काम किया। नजमुल हसन शान्तो और मेहदी हसन मिराज के बीच रिकॉर्ड 194 रनों की साझेदारी हुई। शान्तो 103 रन बनाकर रन आउट हो गए। वहीं मिराज रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। बांग्लादेश की पारी में तीन रन आउट देखे गए।

बांग्लादेश की ताबड़तड़ शुरुआत: पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने तेज तर्रार शुरुआत की। मोहम्मद नईम आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले ही ओवर में दो चौके जड़ने में कामयाबी हासिल की। मेहदी हसन मिराज दूसरी छोर पर संभलकर अपनी पारी की शुरुआत की। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी निभाई।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद नईम, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, हसन महमूद।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्ला6ह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, राशिद खान, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+