Asia Cup 2023: श्रीलंका की घातक गेंदबाजी, बांग्लादेश को इतने रनों पर किया ढ़ेर
Asia Cup, SL vs BAN: श्रीलंका ने एशिया कप में अपने पहले ही मैच में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। श्रीलंका की टीम ने बांग्लादेश को पल्लेकेले में 164 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। माहीश तीक्ष्णा और पथिराना की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली।
टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। डेब्यू मैच खेल रहे तंजिद हसन प्रभावित करने में असफल रहे और बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौट गए। कुछ ही देर बाद दूसरे ओपनर मोहम्मद नईम को धनंजय डी सिल्वा ने 16 के निजी स्कोर पर चलता किया।

कप्तान शाकिब अल हसन के बल्ले से रन आने की उम्मीदें थी लेकिन वह 5 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में बांग्लादेश की टीम मुश्किल स्थिति में थी। तोहिद हृदोय के बल्ले से 20 रन देखने को मिले। नजमुल हसन शान्तो एक छोर पर टिककर बैटिंग कर रहे थे।
एक छोर से बांग्लादेश के बल्लेबाज लगातार अंतराल पर आउट होते चले गए। शान्तो अपनी फिफ्टी जड़ने के बाद क्रीज पर टिककर स्कोर आगे बढ़ाते रहे। अंत में वह भी 89 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए और बांग्लादेश 42.4 ओवर में 164 रन बनाकर आउट हो गई।
श्रीलंकाई टीम के लिए पथिराना ने धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। वह 4 विकेट लेने में सफल रहे। माहीश तीक्ष्णा ने 2 विकेट हासिल किये। धनंजय डी सिल्वा ने 1 विकेट हासिल किया। वेलालगे ने 1 विकेट हासिल किया। दसुन शनाका ने 1 विकेट झटका।
दोनों टीमों में ये खिलाड़ी हैं
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, महीश थीक्षाना, कसुन राजिथा, मथीशा पथिराना
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद नईम, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।












Click it and Unblock the Notifications