Asia Cup 2023: बाबर आजम वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब, विराट कोहली को छोड़ देंगे पीछे
Asia Cup 2023 Virat Kohli: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम लंबे समय बाद वनडे मैच में भिड़ने वाली है। ऐसे में दोनों ही टीमों के खिलाड़ी इस मुकाबले को लेकर बेहद उत्साहित है। पाकिस्तान ने नेपाल के खिलाफ एशिया कप का अपना पहला मुकाबला धमाकेदार अंदाज में जीतने का काम किया। वहीं भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। दोनों देशों के बीच यह मैच 2 सितंबर को खेला जाएगा।
कोहली और बाबर में जंग: क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और बाबर आजम को लेकर अक्सर तुलना करते रहे हैं। बाबर आजम ने नेपाल के खिलाफ 151 रनों की विशाल पारी खेली। वहीं उनका साथ देते हुए इफ्तिखार अहमद ने भी 71 गेंदों में 109 रनों की नाबाद पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत पाकिस्तान ने नेपाल के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करने में सफलता हासिल की।

बाबर तोड़ सकते हैं कोहली का रिकॉर्ड: भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में बाबर आजम एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वनडे में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने से बाबर आजम केवल 6 रन दूर हैं। अगर बाबर आजम भारत के खिलाफ 6 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और इतनी कम पारियों में दो हजार रन बनाने वाले वह पहले कप्तान बन जाएंगे।
कोहली ने लिया था इतना समय: बतौर कप्तान वनडे में 2000 रन पूरा करने के लिए विराट कोहली ने 36 पारियों का समय लिया था। बाबर आजम के नाम अभी बतौर कप्तान 30 पारियों में 1994 रनों का रिकॉर्ड है। भारत के खिलाफ पाकिस्तान को अपना अगला मैच खेलना है। बाबर आजम जिस तरीके के फॉर्म में हैं, वह अगर भारत के खिलाफ बड़ी पारी खेलते हैं तो अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कर लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications