Asia Cup: बाबर आज़म और इफ्तिखार ने जड़े शतक, पाकिस्तान ने नेपाल को दिया बड़ा लक्ष्य

Asia Cup, Pakistan vs Nepal: नेपाल के खिलाफ मुल्तान में एशिया कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और एक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। पाकिस्तान ने 6 विकेट पर 342 रनों का स्कोर हासिल किया। बाबर आज़म और इफ्तिखार अहमद ने शतक जमाए।

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। ओपनर फखर जमान 14 रन बनाकर आउट हो गए। इमाम उल हक 5 रन के निजी स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। स्कोर 2 विकेट पर 25 रन हो गया।

pakistan vs nepal

मुश्किल में फंसी पाकिस्तानी टीम को बाबर आज़म और रिजवान ने मिलकर सहारा दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी हुई। पाकिस्तान के लिए अच्छा खेल रहे रिजवान 44 रन के निजी स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

बाबर आज़म अर्धशतक जड़ने के बाद एक छोर पर खड़े रहे। उनको इफ्तिखार अहमद का साथ मिला। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। इफ्तिखार ने तेजी से खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। बाबर आज़म ने भी शानदार बैटिंग करते हुए 19वां वनडे शतक जमा दिया।

शतक के बाद बाबर आज़म ने गियर बदला। वह भी तेजी से खेलते हुए टीम का स्कोर 300 के करीब लेकर चले गए। इफ्तिखार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला वनडे शतक जमा दिया। उनकी शतकीय पारी महज 67 गेंदों में आई। बाबर आज़म 131 गेंद में 151 रन बनाकर आउट हुए। शादाब खान 4 रन बनाकर चलते बने।

इफ्तिखार अंत तक क्रीज पर खड़े रहे और 109 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को 6 विकेट पर 342 के स्कोर तक पहुंचा दिया। नेपाल के लिए सोमपाल कामी को 2 विकेट मिले। उनके अलावा करण केसी और संदीप लामिचाने को भी 1-1 सफलता मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+