झुककर ताली बजाते खड़े रह गए अकरम और इरफान, मयंती लैंगर ने बताया पास से कौन खिलाड़ी गुजरा

दुबई, 30 अगस्त: एशिया कप 2022 में केवल विराट कोहली ही ऐसी बड़ी हस्ती नहीं है जो वापसी कर रहे हैं। बल्कि वसीम अकरम और रवि शास्त्री की जोड़ी की भी वापसी हुई है। ये जोड़ी शैज एंड वैज नाम से लंबे समय से कमेंट्री की दुनिया में आती रही है। रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रहे जिसके चलते कई सालों तक वे कमेंट्री में सक्रिय नहीं हो सके लेकिन अब उनकी वापसी हुई और वसीम अकरम के साथ उन्होंने जोड़ी बनाई।

पुरानी जोड़ियों की वापसी

पुरानी जोड़ियों की वापसी

इसी पैनल में भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और गौतम गंभीर भी शामिल हुए और क्रिकेट प्रजेंटर मयंती लैंगर भी यहां पर थीं। यह सब मैच के दौरान होने वाली घटनाओं पर चर्चा करने के लिए मैदान में आते रहे। पारी के ब्रेक के दौरान चर्चा हुई और मैच के बाद भी डिस्कशन हुआ। जब भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया तो मैदान पर वसीम अकरम, इरफान पठान और मयंती लैंगर बातचीत कर रहे थे। यहां पर हार्दिक पांड्या के जबरदस्त प्रदर्शन से लेकर विराट कोहली की वापसी पर बात हुई। पाकिस्तान टीम द्वारा दी गई अच्छी फाइट पर चर्चा हुई और नसीम शाह की रफ्तार ने सबको प्रभावित किया। इस युवा खिलाड़ी का भविष्य अच्छा है।

झुककर ताली बजाते खड़े रह गए अकरम और इरफान

झुककर ताली बजाते खड़े रह गए अकरम और इरफान

यह सभी टॉपिक चल रहे थे लेकिन सबसे ज्यादा मजेदार वाकया वो हुआ जो किसी ने सोचा नहीं था। जब मयंती लैंगर, इरफान पठान और वसीम अकरम को उनके समय के लिए धन्यवाद दे रही थीं तब दोनों पूर्व क्रिकेटर अचानक कैमरे के बाईं ओर देखने लगे और ताली बजाने लगे। उनको देख रहे दर्शक भी हैरान थी कि ये क्या हुआ है। तभी मयंती लैंगर ने इस सस्पेंस को तोड़ा और बताया कि इस खेल को पलटने वाले खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अभी हमारे पास से गुजरे हैं। हार्दिक आपको बधाई हो।

मयंती लैंगर ने बताया पास से कौन खिलाड़ी गुजरा

मयंती लैंगर ने बताया पास से कौन खिलाड़ी गुजरा

उन्होंने बताया कि वसीम अकरम, पठान द्वारा ताली हार्दिक पांड्या को देखकर ही बताई जा रही थी। घटना का वीडियो देख सकते हैं यह काफी दिलचस्प है। दरअसल हार्दिक पांड्या जब से आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के कप्तान बने हैं तब से वह अलग ही लेवल पर जा चुके हैं। वह गेंदबाजी में भी बहुत बेहतरीन कर रहे हैं जो 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के आसपास है। वे बल्लेबाजी में महेंद्र सिंह धोनी की तरह फिनिशिंग करते जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि हार्दिक पांड्या इस समय टी20 में भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़े खिलाड़ी हैं।

यहां देखें वीडियो-

पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "यह आदमी किस तरह की फॉर्म में है ... हार्दिक पांड्या। हमने आईपीएल के बाद से देखा है, जब से वह चोट से वापस आया है। वह भारतीय क्रिकेट के लिए एक संपत्ति है। शुरुआत में उसने अपना समय लिया। पहली दो गेंदें उसने लेग साइड पर खेली, जो बहुत करीब हो सकती थीं।"

"लेकिन वह इतनी अच्छी फॉर्म में है कि वह किसी भी गेंदबाज को हिट कर सकता है। उसके पास उस तरह की हिट-पावर है, और साथ ही, चोट से वापस आने के बाद उसे जो आत्मविश्वास मिला है। उसकी गेंदबाजी बढ़ी है, उसकी फिटनेस ने वास्तव में उसके लिए काम किया है। यही आप एक ऑलराउंडर से देखना चाहते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+