'तो राहुल को ना खिलाएं?' प्रचंड बल्लेबाजी के बाद उठे भावुक सवाल, सूर्यकुमार की हंसी ने दिया जवाब

दुबई, 1 सितंबर: भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपने प्रचंड फॉर्म में थे, जब उन्होंने हांगकांग की धुनाई शुरू कर दी। यादव बहुत ही बेहतरीन अंदाज में कोहली के सामने गेंदबाजों को पीटते नजर आए जबकि बाकी बल्लेबाजों ने औसत प्रदर्शन किया। बिग थ्री द्वारा फीके प्रदर्शन के बावजूद भारत अगर 192 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा तो इसका कारण यादव द्वारा 26 गेंदों पर लगाए गए नाबाद 68 रन थे।

केएल राहुल हाथ नहीं खोल पाए

केएल राहुल हाथ नहीं खोल पाए

दूसरी ओर केएल राहुल ओपनिंग में आकर भी 39 गेंद खेलने के बाद 36 ही रन कर सके। रोहित 21 रन बनाकर आउट हुए और कोहली ने अंत तक टिकने के बावजूद 44 गेंदों पर 59 ही रन बनाए।

रोहित तो कभी भी रन बना सकते हैं लेकिन राहुल जब से वापस आए हैं तब से बैटिंग भूल से गए हैं। हांगकांग के खिलाफ उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन धूमिल हो गई। अगर राहुल हांगकांग के खिलाफ भी रन नहीं बना पाएंगे तो आखिर उनको कौन सा बॉलिंग अटैक हाथ खोलने के लिए चाहिए?

 यादव ने हंसकर जवाब दिया

यादव ने हंसकर जवाब दिया

जाहिर है राहुल की भूमिका पर सवाल उठने थे और जब सूर्यकुमार पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे तब यह बातें हो भी गई। ऊपर से सूर्यकुमार की आतिशी देख भावुक होना तय था। मन में उनको कहीं भी खिलाने को लेकर सवाल खड़े हुए जिसका यादव ने हंसकर जवाब दिया।

यादव से पूछ लिया गया कि क्या आप रोहित के साथ प्रयोग के तौर पर ओपनिंग करने के लिए रेडी हैं? इस बात पर यादव खिलखिलाकर हंस पड़े। उन्होंने कहा- आप बोल रहे हैं केएल भाई को नहीं खिलाना चाहिए?

फिर इस आक्रमणकारी बल्लेबाज ने राहुल को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा कि कर्नाटक के बल्लेबाज को समय चाहिए क्योंकि वह चोट से वापसी कर रहे हैं।

...लेकिन बस मुझे खिलाओ

...लेकिन बस मुझे खिलाओ

उन्होंने कहा, 'वह (राहुल) चोट से वापसी कर रहे हैं, उन्हें भी कुछ समय चाहिए। अभी हमारे पास कुछ समय है। जहां तक ​​मेरा सवाल है, मैंने हमेशा कहा है कि मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए बहुत लचीला हूं। मैंने कोच और कप्तान से कहा है कि मुझे किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कहो, लेकिन बस मुझे खिलाओ।"

वही टीम प्रयोगों की बात करते हुए यादव ने कहा: "चीजें चलती रहेंगी। बहुत सी चीजें हैं जो हम भी कोशिश कर रहे हैं। अभ्यास में इसे करने के बजाय मैच के दौरान उन चीजों को आजमाना बेहतर होता है। हमें इससे बेहतर आइडिया मिलेगा, इसलिए हम देखेंगे कि यह कैसे जाता है।"

मैं न तो कप्तान हूं और न ही उप-कप्तान

टीम में ऋषभ पंत के बारे में पूछे जाने पर, सूर्या ने कहा कि वह न तो कप्तान हैं और न ही उप-कप्तान, तो ऐसे सवालों का जवाब देने में सक्षम नहीं हैं।

"यह टीम प्रबंधन की कॉल है। मैं न तो कप्तान हूं और न ही उप-कप्तान। उनसे ये सवाल पूछे जाने चाहिए। लेकिन, ऋषभ को प्लेइंग इलेवन में देखकर अच्छा लगा। सब कुछ ठीक है। सब अच्छा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+