एशिया कप के पहले ही मैच में होगी रिकॉर्ड्स की बारिश, Rashid के पास वर्ल्ड No-2 बनने का मौका

आज से एशिया कप 2022 का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, 27 अगस्त: आज से एशिया कप 2022 का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें युवा खिलाड़ियों से सजी हुई और किसी को भी कम नहीं आंका जा सकता। चलिए डालते हैं एक नजर श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मैच में बनने वाले कुछ अहम रिकॉर्ड्स पर..

राशिद के पास बड़ा मौका

राशिद के पास बड़ा मौका

श्रीलंका के खिलाफ अगफानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का बढ़िया मौका रहेगा। दरअसल, राशिद अगर टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में राशिद अगर 3 विकेट लेने में सफल रहे तो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल नंबर 2 पर न्यूजीलैंड के टिम साउदी (114) का नाम आता है और पहले पायदान पर शाकिब अल हसन (121) मौजूद है।

राशिद खान ने अभी तक 66 T20I मैचों में 13.80 की शानदार औसत के साथ कुल 112 विकेट चटकाए हैं।

अफगानिस्तान लगाएगा शतक

अफगानिस्तान लगाएगा शतक

मोहम्मद नबी की कप्तानी वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 इंटरनेशनल में ये 100वां मुकाबला होगा। 100 T20I मैच खेलने वाली अफगानिस्तान दुनिया की कुल 12वीं टीम होगी। अफगान टीम से पहले पाकिस्तान (190), भारत (174), वेस्टइंडीज (171), न्यूजीलैंड (170), ऑस्ट्रेलिया (162), श्रीलंका (159), साउथ अफ्रीका (157), इंग्लैंड (154), बांग्लादेश (131), आयरलैंड (134), जिम्बाब्वे (112)।

अफगानिस्तान ने अभी तक खेले 99 T20I मैचों में 66 में जीत दर्ज की है और 32 में हार मिली है। एक मुकाबला टाई रहा।

श्रीलंका के खिलाड़ी भी बना सकते हैं रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाड़ी भी बना सकते हैं रिकॉर्ड

मैच में श्रीलंका के कई खिलाड़ियों के पास भी रिकॉर्ड्स बनाने का अच्छा मौका रहेगा। श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका अगर मैच में एक छक्का लगाने में सफल रहे, तो टी20 इंटरनेशनल अपने 50 छक्के पूरे कर लेंगे। चरिथ असलंका अगर मैच में 3 चौके लगाने में सफल रहे, तो फटाफट क्रिकेट में अपने 50 चौके पूरे कर लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+