Asia Cup 2022: श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच पहला मैच; जानें प्लेइंग 11, लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर पिच रिपोर्ट तक
27 अगस्त से एशिया कप 2022 का आगाज होने जा रहा है। पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा।
नई दिल्ली, 26 अगस्त: शनिवार, 27 अगस्त से एशिया कप 2022 का आगाज होने जा रहा है। पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने इस मैच के लिए कमर कस ली है। दोनों ही टीमों के कप्तान जीत के साथ एशिया कप की शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस 7:00 बजे होगा।

कब, कहां और कैसे देखें मैच
भारत में एशिया कप 2022 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी टूर्नामेंट देखा जा सकता है। अफगानिस्तान और श्रीलंका के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी। ऐसे में फैंस सब्सक्रिप्शन के साथ टूर्नामेंट का लाइव आनंद उठा सकते हैं।

पिच रिपोर्ट क्या कहती है
श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप का पहला मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा। दुबई की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए समान मददगार रहती है। यह पिच हल्की धीमी रहती है। ऐसे में स्पिनर्स को थोड़ा अतिरिक्त लाभ मिलने की संभावना रहती है। दुबई के मैदान पर टी20 का औसत स्कोर 140 रन रहता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- श्रीलंका: पथुम निसानका, गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, थीक्षाना, चमिका करुणारत्ने, असिथा फर्नांडो और जेफरी वेंडरसे।
- अफगानिस्तान: नजीबुल्लाह ज़दरान, हज़रतुल्लाह जज़ई, इब्राहिम ज़दरान, उस्मान गनी, रहमानुल्ला गुरबाज़, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, नूर अहमद और करीम जनात।

एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम
दासुन शनाका (कप्तान), धनुषका गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, बानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजया डी सिल्वा, वनिदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफ़री वांडरसे, प्रवीण जयविक्रेमा, बिनुरा फर्नांडो, चामिका फर्नांडो, मदुशंका, मथीशा पथिराना, दिनेश चांदीमल, नुवानिंदु फर्नांडो और कसुन रजिता।

एशिया कप के लिए अफगानिस्तान की टीम
मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान, अफसर ज़ज़ई, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, फरीद अहमद मलिक, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, हशमतुल्ला शाहिदी, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह ज़दरान, नूर अहमद, उल रहमानुल्ला गुरबाज, राशिद खान, समीउल्लाह शिनवारी। इसके अलावा तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। इनमें निजात मसूद, कैस अहमद और शराफुद्दीन अशरफ शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications