10 साल की तरस मिटाई, 'सरहद' लांघकर रोहित ने जाली से ही लगा लिया पाकिस्तानी फैन को गले

दुबई, 27 अगस्त: भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को एशिया कप 2022 में मुकाबला करने के लिए तैयार है। टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में पहला बड़ा टूर्नामेंट खेलने जा रही है। पिछले साल पाकिस्तान से टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद भारतीय टीम में काफी बदलाव हुए हैं। लीडरशिप लेवल पर समूचा मैनेजमेंट बदल चुका है। रोहित और द्रविड़ की सोच के साथ टीम को आगे बढ़ाने पर जोर है। रोहित कह चुके हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ पिछले टी20 वर्ल्ड कप में जो हुआ, सो हुआ। अब टीम आगे बढ़ चुकी है और नई चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पाकिस्तान में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के कई फैन

पाकिस्तान में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के कई फैन

भारत और पाकिस्तान अब इतना कम क्रिकेट खेलते हैं कि इनके बीच होने वाले मुकाबलों का अपना ही मजा बरकरार रहता है। इन मैचों में दोनों टीमों की शख्सियतों के बीच तुलना होती है। कोहली और बाबर आजम के बीच तुलना काफी पुरानी है। अन्य खिलाड़ियों की शख्सियत के बारे में भी बातचीत होती है। पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों को भारत में काफी पसंद किया जाता रहा है तो वही भारतीय टीम जिस तरह का क्रिकेट ब्रांड पिछले कई सालों से खेल रही है उसने पाकिस्तान में भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों के कई फैन बनाए हैं।

रोहित के अनोखे स्वभाव के कई लोग मुरीद

रोहित के अनोखे स्वभाव के कई लोग मुरीद

रोहित शर्मा एक बेबाक व्यक्तित्व हैं, एक महान खिलाड़ी है और बेहतरीन कप्तान हैं। उनके इस अनोखे स्वभाव के कई लोग मुरीद हैं जिनमें पाकिस्तान के फैंस भी अलग नहीं है। एशिया कप ऐसा मौका लाया है जब भारत और पाकिस्तान की टीमें ना केवल एक दूसरे से मिली बल्कि दोनों देशों के क्रिकेट फैन भी आपस में मेल मिलाप कर रहे हैं। इस बड़े मुकाबले से पहले एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जो रोहित शर्मा की लोकप्रियता पर एक बार फिर मोहर लगा देता है।

एक दीवाना फैन मिल गया

एक दीवाना फैन मिल गया

यहां हम देख सकते हैं कि रोहित शर्मा जब मैदान से बाहर बाउंड्री लाइन पार कर जा रहे हैं तो पाकिस्तानी फैंस की ओर से रोहित-रोहित आवाज आने लगती है और वे शर्मा से फोटो खिंचवाने के लिए गुजारिश करने लगते हैं। इस दौरान आवाज आती है कि वे 10 साल से रोहित को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। रोहित इन लोगों के पास जाते हैं और सेल्फी खींचने का दौर शुरू हो जाता है। इतने में एक दीवाना फैन रोहित शर्मा को रोहित भाई- रोहित भाई करते हुए दोनों बाहें फैला कर गले लगने की गुजारिश करता है।

वीडियो काफी वायरल हो रहा है

रोहित और फैंस के बीच में एक जाली लगी हुई है और वह दीवाना कहता है कि यहीं से मुझे गले लगा लीजिए। रोहित फैन को निराश नहीं करते। वे गले लगा लेते हैं और फैन बहुत खुश हो जाता है। रोहित शर्मा की कप्तानी में ही भारत ने पिछली बार 2018 में एशिया कप जीता था। वे फिर से भारतीय टीम को खिताब जिताने के मकसद से उतरने जा रहे है। भारतीय टीम फिलहाल लगातार जीत हासिल करके शीशे कप में खेलने उतर रही है लेकिन यह एक ऐसी प्रतियोगिता होगी जहां उसको पाकिस्तान द्वारा कड़ी चुनौती पेश करने की उम्मीद है। अन्य टीमें मुश्किल नहीं है क्योंकि श्रीलंका अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हराना भारत के लिए मुश्किल नहीं है।

(सभी फोटो सौजन्य- ट्विटर/स्क्रीनशॉट)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+