Asia Cup 2022: रोहित शर्मा के पास विराट कोहली का यह खास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, जानिए क्या

इस महीने के आखिरी में एशिया कप 2022 की शुरुआत होगी।

नई दिल्ली, 10 अगस्त: इस महीने के आखिरी में एशिया कप 2022 की शुरुआत होगी। 27 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में पहला मुकाबला दुबई में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला 28 अगस्त को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। आर्थिक और राजनीतिक संकट के चलते एशिया कप को श्रीलंका से यूएई शिफ्ट किया गया है। बीसीसीआई ने पहले ही इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया था। रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है वहीं केएल राहुल और विराट कोहली की वापसी हुई है।

कोहली को पछाड़ने का मौका

कोहली को पछाड़ने का मौका

एशिया कप 2022 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने नाम एक खास रिकॉर्ड कर सकते हैं। वह पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं। भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जीते हैं। माही के नेतृत्व में इंडिया ने 72 टी20 खेले हैं और 41 में जीत हासिल की है। वहीं विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 50 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं और 30 में विजय प्राप्त की है। इसके अलावा रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 35 टी20 खेले हैं और 29 में फतेह हासिल की है। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है, ऐसे में रोहित शर्मा दो मुकाबले जीतते ही विराट कोहली को पछाड़कर सबसे ज्यादा टी20 जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन जाएंगे।

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 जीतने वाले कप्तान

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 जीतने वाले कप्तान

  • एमएस धोनी: 72 मैच, 41 जीते
  • विराट कोहली: 50 मैच, 30 जीते
  • रोहित शर्मा: 35 मैच, 29 जीते
  • सुरेश रैना: 3 मैच, 3 जीते
  • हार्दिक पांड्या: 3 मैच, 3 जीते
टी20 में शानदार लय में भारत

टी20 में शानदार लय में भारत

भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल में इस साल शानदार लय में है। भारत ने इस साल अब तक 16 टी20 मुकाबले जीत लिए हैं। एक कैलेंडर ईयर में भारत की ओर से जीते गए यह सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच हैं। भारतीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले अब तक ऐसा नहीं हुआ जब भारत ने एक साल में 16 टी20 जीते हों। हाल ही में भारत ने टी20 में वेस्टइंडीज को 4-1 से मात दी थी। इस सीरीज से पहले भारत ने फरवरी में भी वेस्टइंडीज को 3-0 से टी20 सीरीज हराई थी। विंडीज के बाद भारत ने श्रीलंका, आयरलैंड और इंग्लैंड को टी20 सीरीज में मात दी।

2022 में टी20 में भारत का प्रदर्शन

2022 में टी20 में भारत का प्रदर्शन

  • भारत बनाम वेस्टइंडीज, 16 फरवरी: भारत जीता
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज, 18 फरवरी: भारत जीता
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज, 20 फरवरी: भारत जीता
  • भारत बनाम श्रीलंका, 24 फरवरी: भारत जीता
  • भारत बनाम श्रीलंका, 26 फरवरी: भारत जीता
  • भारत बनाम श्रीलंका, 27 फरवरी: भारत जीता
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 9 जून, भारत हारा
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 12 जून, भारत हारा
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 14 जून, भारत जीता
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 17 जून, भारत जीता
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 19 जून, भारत बेनतीजा
  • भारत बनाम आयरलैंड, 26 जून, भारत जीता
  • भारत बनाम आयरलैंड, 28 जून, भारत जीता
  • भारत बनाम इंग्लैंड, 7 जुलाई, भारत जीता
  • भारत बनाम इंग्लैंड, 9 जुलाई, भारत जीता
  • भारत बनाम इंग्लैंड, 10 जुलाई, भारत हारा
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज, 29 जुलाई, भारत जीता
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज, 1 अगस्त, भारत हारा
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज, 2 अगस्त, भारत जीता
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज, 6 अगस्त, भारत जीता
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज, 7 अगस्त, भारत जीता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+