Asia Cup 2022: हिटमैन बोले- 'बहुत पुराना याराना है', भारत-पाकिस्तान मैच का प्रोमो वीडियो हुआ जारी

एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से होने वाली है। टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया था।

नई दिल्ली, 8 अगस्त: एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से होने वाली है। टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया था। इस महीने के आखिरी में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को भिड़ंत होगी। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहला मैच दुबई में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट के दूसरे दिन दुबई में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच के लिए अब स्टार स्पोर्ट्स ने प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है।

तिरंगा लहराना है

तिरंगा लहराना है

स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से भारत-पाकिस्तान मैच का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। 40 सेकंड के इस वीडियो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कहते हैं, एक लाइन है हमारे बीच जो क्रीज तक खिची हुई है और एक बहुत स्पेशल सालों पुराना नाता है हमारा, क्रिकेट का। लाइन के उस पार अच्छे खिलाड़ी हैं। आज इस लाइन ने फिर आवाज दी है। आज मेरे इंडिया को आठवीं बार ये कप उठाना है, पूरी दुनिया पर तिरंगा लहराना है।

एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान

एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 14 बार आपस में भिड़ चुकी हैं, जिसमें से भारत ने 8 बार जीत दर्ज की है तो वहीं पाकिस्तान 5 बार जीता है, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। आपको बता दें कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान 1984 में पहली बार आपस में भिड़े थे। उस मैच में भारत ने 54 रन से जीत दर्ज की थी। इस बार 28 अगस्त को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। इस मुकाबले को लेकर दोनों ही देशों के क्रिकेट फैंस मे खास उत्साह है। वह इस मैच का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भारत की नजर 8वें खिताब पर

भारत की नजर 8वें खिताब पर

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2016 में भारतीय टीम ने एशिया कप जीता था। वहीं 2018 में रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम चैंपियन बनी थी। उस साल यह टूर्नामेंट 50 ओवर फॉर्मेट में खेला गया था। इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप खेला जाना है, ऐसे में एक बार फिर एशिया कप 20 ओवर फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत ने अब तक 13 संस्करणों में हिस्सा लिया है और सबसे ज्यादा 7 में जीत हासिल की है। वहीं दूसरे नंबर पर श्रीलंकाई टीम है जिसने 5 बार खिताब अपने नाम किया है। पाकिस्तानी टीम भी 2 बार चैंपियन रही है। रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजर इस बार 8वें खिताब पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+