Pak vs HK: सुपर-4 के लिए पाकिस्तान-हांगकांग के बीच जंग; जानें कब, कहा और देखें मैच, ये होगी प्लेइंग 11
एशिया कप 2022 का छठा मुकाबला आज पाकिस्तान और हांगकाग के बीच खेला जाएगा। यह मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
नई दिल्ली, 2 सितंबर: एशिया कप 2022 का छठा मुकाबला आज पाकिस्तान और हांगकाग के बीच खेला जाएगा। यह मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले को जीतने वाली टीम जहां सुपर-4 में प्रवेश करेगी तो वहीं हारने वाली टीम का एशिया का सफर यहीं थम जाएगा। टूर्नामेंट के दूसरे मैच में पाकिस्तान को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं चौथे मैंच में इंडिया ने हांगकांग को 40 रन से हराया थे। आज जीतने वाली टीम ग्रुप ए में दूसरे पायदार पर पहुंचेगी। ग्रुप ए से भारत पहले ही सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर चुका है।

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
पाकिस्तान और हांगकांग के बीच मैच कब खेला जाएगा?
पाकिस्तान और हांगकांग के मैच 2 सितंबर, शुक्रवार को खेला जाएगा।
पाकिस्तान और हांगकांग के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
पाकिस्तान और हांगकांग के बीच मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेला जाएगा।
पाकिस्तान और हांगकांग के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
पाकिस्तान और हांगकांग के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
पाकिस्तान और हांगकांग के बीच मैच कैसे देख सकते हैं?
भारत में एशिया कप 2022 का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स किया जाएगा। इसके अलावा फैंस एशिया कप के सभी मुकाबले डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

पिच और मौसम का हाल
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की बाउंड्री बहुत बड़ी नहीं हैं और यहां की पिच आम तौर पर काफी सपाट है। कई बार स्पिनरों को ध्यान में रखते हुए थोड़ी धीमी गति से खेल सकते हैं। बल्लेबाज आमतौर पर यहां बल्लेबाजी का आनंद लेते हैं और टॉस जीतने वाली टीम से पहले बल्लेबाजी करने की उम्मीद की जाती है, अगर बाद के हाफ में कोई ओस नहीं होने की उम्मीद है। मैच के दिन तापमान 45% आर्द्रता और 13 किमी/घंटा हवा की गति के साथ 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। खेल के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।
- हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफर।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), किनचित शाह, जीशान अली, हारून अरशद, बाबर हयात, आफताब हुसैन, अतीक इकबाल, एजाज खान, एहसान खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), गजनफर मोहम्मद, यासिम मुर्तजा, धनंजय राव, वाजिद शाह , आयुष शुक्ला, अहान त्रिवेदी, मोहम्मद वहीद।
- पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, खुशदिल शाह, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।












Click it and Unblock the Notifications