Asia Cup 2022: बिना किसी रुकावट ले सकते हैं एशिया कप के लाइव मैच का फ्री मजा, बस करना होगा ये काम

एशिया कप (Asia Cup) में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। भारत और हांगकांग के बीच होने वाले इस मुकाबले का टॉस बस थोड़े ही देर में किया जाएगा।

नई दिल्ली, 31 अगस्त। एशिया कप (Asia Cup) में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। भारत और हांगकांग के बीच होने वाले इस मुकाबले का टॉस बस थोड़े ही देर में किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। पाकिस्तान को मात देने के बाद भारत की कोशिश एशिया कप में जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी।

Disney+Hotstar का सब्सक्रिप्शन लेना है आसान

Disney+Hotstar का सब्सक्रिप्शन लेना है आसान

भारत और हांगकांग मैच का सीधा प्रसारण आप Star Sports Networks और DD Sports पर देख सकते हैं. इस मैच की Live Streaming आप Disney+Hotstar पर आसानी के साथ देख सकते हैं। Disney+Hotstar पर अभी कई सारे ऑफर के साथ सब्सक्रिप्शन जा रहा है। Airtel, Reliance Jio और Vodafone के रिचार्ज पर भी Disney+Hotstar का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए आप वेबसाइट देख सकते हैं।

फ्री में मैच देखने का ये है तरीका

फ्री में मैच देखने का ये है तरीका

जिनके पास हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं है, लेकिन घरों में डीडी फ्री डिश सर्विस है। वे दूरदर्शन के डीडी नेशनल और डीडी स्पोर्ट्स पर एशिया कप 2022 का सीधा प्रसारण फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को देखने के लिए जियो टीवी का सहारा लिया जा सकता है। डीडी स्पोर्ट्स पर एशिया कप 2022 में भारत के होने वाले सबी मुकाबलों का प्रसारण किया जा रहा है।

जानें पिच और मौसम का हाल

जानें पिच और मौसम का हाल

दुबई क्रिकेट स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम का जीत प्रतिशत अधिक रहा है। ऐसे में टॉस एक अहम रोल निभा सकती है। पिछले 16 इंटरनेशनल मैचों में से 15 में बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मौसम की बात करें तो मैच के दौरान तापमान 30 डिग्री से ऊपर ही बना रहेगा। लिहाजा मैच के दौरान बारिश होने की संभावना ना के बराबर है।

ये हो सकती है संभावित प्लेइंग इलेवन

ये हो सकती है संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार।

हांगकांग- निजाकत खान (कप्तान), बाबर हयात, यास्मिन मुर्तजा, किनचित शाह, स्कॉट मैक्किनी, हारून अरशद, एजाज खान, जीशान अली, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद घाजनफार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+