IND vs PAK: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मैच; जानें Live Streaming डिटेल
एशिया कप 2022 शुरू होने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। 27 अगस्त को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच से टूर्नामेंट का आगाज होगा।
नई दिल्ली, 25 अगस्त: एशिया कप 2022 शुरू होने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। 27 अगस्त को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच से टूर्नामेंट का आगाज होगा। वहीं दूसरे दिन यानी 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच खेला जाएगा। दोनों ही देशों के फैंस को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। वहीं भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी भी इस मैच के लिए कमर कस चुके हैं। वह हर हाल में मैच को जीतने के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस मैच को फैंस फ्री में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कब खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के मैच 28 अगस्त, रविवार को खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कैसे देख सकते हैं?
भारत में एशिया कप 2022 का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स किया जाएगा। इसके अलावा फैंस एशिया कप के सभी मुकाबले डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
- पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, हैदर अली, खुशदिल शाह, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, केएल राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, आवेश खान, युजवेंद्र चहल।
- पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, खुशदिल शाह, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।












Click it and Unblock the Notifications