रोहित, राहुल, विराट, ऐसे काम नहीं चलेगा, 'सूर्यकुमार यादव कब तक टॉप-3 को बचाएंगे'
नई दिल्ली, 2 सितंबर: भले ही भारतीय टीम ने हांगकांग को 40 रनों से मात दे दी है लेकिन अभी भी कुछ सवाल बचे हुए हैं। भारतीय टीम सुपर 4 स्टेज में जा रही है क्योंकि उन्होंने ग्रुप ए के दोनों मुकाबले जीते हैं। पहले मैच में पाकिस्तान को हार मिली और दूसरे मुकाबले में हांगकांग को 40 रनों से हराया गया। इन सब अच्छी बातों के बीच यह बात नहीं छुप सकती कि रोहित शर्मा और केएल राहुल अभी तक अच्छी शुरुआत देने में विफल रहे हैं।

जीत के बावजूद खामी छुप नहीं सकती
ओपनरों ने निरंतरता बिल्कुल भी नहीं दिखाई है। यहां तक कि हांगकांग के खिलाफ भी काफी कमजोर प्रदर्शन किया गया और भारतीय पारी के बिल्कुल मध्य में केवल 70 ही रन बने थे। यह तो सूर्यकुमार यादव थे जिन्होंने अंत में धुआंधार बल्लेबाजी की और 192 रनों का स्कोर सेट करने में सबसे अहम रोल अदा किया। यह साधारण सी परफॉर्मेंस लगातार मिल रही जीत के बावजूद क्रिकेट फैंस और पूर्व क्रिकेटरों की नजरों से छुप नहीं सकी और पूर्व क्रिकेटरों ने भी इसकी आलोचना की है।

कोहली के स्ट्राइक रेट से अभी भी दिक्कत
वसीम जाफर ने विराट कोहली की बल्लेबाजी को काफी धीमा बताया तो वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर डोडा गणेश भी भारत के टॉप 3 बल्लेबाजों की परफॉर्मेंस पर खफा हैं। जाफर ने क्रिकइंफो से बात करते हुए बताया कि, मुझे विराट कोहली के स्ट्राइक रेट से अभी भी दिक्कत है। उनकी पारी में तेजी नहीं है। आप जानते हैं हमने पहले क्या देखा है। मुझे नहीं लगता है कि हम उस तरह की तेजी अब दोबारा देख पा रहे हैं, भले ही वे कुछ रन बना पा रहे हो।

सूर्यकुमार यादव कब तक टॉप-3 को बचाएंगे
"अगर विराट कोहली के साथ दूसरा बल्लेबाज 140 से 150 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी नहीं कर रहा है तो मुझे लगता है कि भारतीय टीम परेशानी में है। आपके पास फिर कोई ऐसा खिलाड़ी होना चाहिए जो काफी तेज स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करता हो क्योंकि विराट कोहली के साथ आपको ऐसा करना ही होगा। अगर सूर्यकुमार यादव ऐसा नहीं कर पाते तो भारतीय टीम 150 से 100 साल के आसपास सिमट जाती और यह एक खतरनाक स्कोर होता।"
बता दे उस मुकाबले में हांगकांग 150 रन तक पहुंचने में कामयाब रही थी।

टॉप के तीन बल्लेबाज लचर प्रदर्शन करते जा रहे हैं
इसी बीच डोडा गणेश ने भी बात की और कहा कि हम सूर्यकुमार यादव से या बाकी मध्यक्रम के बल्लेबाजों से हर बार बड़ी उम्मीदें नहीं लगा सकते क्योंकि टॉप के तीन बल्लेबाज लचर प्रदर्शन करते जा रहे हैं। यह भारतीय क्रिकेट टीम में एक बड़ी समस्या है। हम इसको आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। इससे पहले भारत के चर्चित क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी केएल राहुल को उनकी धीमी बैटिंग के लिए लताड़ लगाई थी और कहा था कि अगर वे ऐसे ही खेलते रहे तो एशिया कप 2022 के आने वाले खेलों में ड्रॉप किए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications