पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ होटल को भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं किया शेयर, BCCI ने किया ये खास इंतजाम

एशिया कप का आगाज शनिवार 27 अगस्त से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए भारत-पाकिस्तान सहित चार और टीमें दुबई पहुंच चुकी है। एशिया कप में पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 26 अगस्त। एशिया कप का आगाज शनिवार 27 अगस्त से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए भारत-पाकिस्तान सहित चार और टीमें दुबई पहुंच चुकी है। एशिया कप में पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरे मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होगी। भारत और पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2021 के बाद आपस में भिड़ेगी।

एक होटल में नहीं ठहरे दोनों देशों के खिलाड़ी

एक होटल में नहीं ठहरे दोनों देशों के खिलाड़ी

भारत और पाकिस्तान की टीमें अभी दुबई में हैं। लेकिन दोनों को अलग-अलग होटल में ठहराया गया है। भारतीय टीम पाम जुमेराह रिजॉर्ट में ठहरी हुई है। जबकि पाकिस्तान सहित एशिया कप में हिस्सा लेने वाली दूसरी टीमें एक होटल में साथ ठहरे हुए हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष भी हैं। यही वजह है कि उन्होंने भारतीय टीम के लिए इस टूर्नामेंट के लिए अलग इंतजाम किया है।

पहले भी हुआ है ऐसा

पहले भी हुआ है ऐसा

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम एक अलग होटल में रुकी थी। जबकि आईपीएल के दौरान भी टीम उसी रिसॉर्ट में ठहरी थी। बीसीसीआई ने इस सिलसिले को एशिया कप में भी जारी रखा है। भारतीय टीम को दूसरी टीमों से अलग रहने की छूट दी गई है। इसके साथ ही उनके जरूरतों की हर चीज का खासा ध्यान रखा जा रहा है।

एशियाई क्रिकेट परिषद करती है सारी देखरेख

एशियाई क्रिकेट परिषद करती है सारी देखरेख

एशियाई क्रिकेट परिषद एशिया कप की सभी व्यवस्थाओं को देखने का काम करती है। इसके अध्यक्ष जय शाह हैं, जिस वजह से भारतीय खिलाड़ियों के लिए इस तरह का खास इंतजाम किया जाना संभव हो सका है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने ऑफिश्यली हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक-दूसरे का हाल चाल पूछते नजर आए।

भारत और पाक मैच को लेकर उत्साहित फैंस

भारत और पाक मैच को लेकर उत्साहित फैंस

लंबे समय बाद भारत और पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाना है। ऐसे में इस मैच को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित दिखाई पड़ रहे हैं। इस मैच की टिकट्स को लेकर भी पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं का माहौल गर्म है। इस महामुकाबले की टिकट्स काफी पहले ही बिक चुके हैं। जिसके बाद आयोजनकर्ताओं ने गैर-कानूनी तरीके से टिकट खरीदने और बेचने वालों को सावधान भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+