IND vs PAK: एक और ब्लॉकबस्टर मुकाबला, कैसा खेल करेगी पिच, मौसम का मिजाज क्या होगा
दुबई, 4 सितंबर: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप में एक और बड़े मुकाबले में उतरने जा रही है जहां उनका मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होने जा रहा है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जहां पर दोनों टीमें 28 अगस्त को भी खेल चुकी है। भारतीय टीम ने वहां पर पाकिस्तान को हराने में कामयाबी हासिल की थी क्योंकि हार्दिक पांड्या बहुत बड़ा फर्क साबित हुए थे। आने वाले मुकाबले में टॉस महत्वपूर्ण होने जा रहा है।

पिच का मिजाज कैसा रहेगा
दुबई की पिच पर स्कोरिंग रेट बहुत तेज नहीं रहता है। यहां पहली पारी में 141 रनों का औसत स्कोर बनता है और दूसरी पारी में 124 का ही हो पाता है। अगर हम दोनों देशों के बीच अंतिम मुकाबले की बात करें तो यहां तेज गेंदबाजों के माकूल पिच रही थी जहां पर हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार ने भारत की ओर से बेहतरीन बोलिंग की थी। पाकिस्तान की ओर से युवा नसीम शाह बहुत अच्छे दिखाई दिए थे।
दुबई की पिच पर असमान उछाल देखने के लिए मिलता है और गेंदबाजों की मदद करता है। पिच के धीमे पन के चलते बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने से पहले यहां पर टिकना पड़ता है। पुरानी गेंद के साथ स्पिनर पिच की धीमी प्रकृति का फायदा उठा सकते हैं। उम्मीद है कि यहां 160 से 170 के करीब रन बन सकते हैं।
मौसम का हाल क्या है-
अगर मौसम की बात करें तो दुबई में आसमान साफ रहेगा जिसके चलते मुकाबले के दौरान बारिश के कोई चांस नहीं है। तापमान यहां 39 से 30 डिग्री सेल्सियस देखने के लिए मिलेगा। मैच के दौरान यह 30 डिग्री हो जाएगा। हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। यहां पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को ह्यूमिडिटी से जूझना पड़ता है जिसके चलते दोनों ही कप्तान टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे।
एक्यू वेदर वेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट कहती है कि 4 सितंबर को रविवार की रात 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। ह्यूमिडिटी 61% तक रहेगी।
मुकाबले से पहले भारत की नियमित प्लेइंग इलेवन के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा बाहर हो चुके हैं। वे टी20 विश्व कप से भी बाहर हो सकते हैं। आवेश खान भी बीमार बताए जा रहे हैं और भारत के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा शायद नहीं हो सकते हैं। यह मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications