IND vs PAK: मैच से पहले मुसीबत में पाकिस्तान, प्रैक्टिस बीच में छोड़ अस्पताल पहुंचा यह खिलाड़ी

एशिया कप 2022 में कई खिलाड़ी चोट के कारण हिस्सा नहीं ले रहे हैं। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल और पाक गेंदबाज शाहिन अफरीदी चोट के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं।

नई दिल्ली, 26 अगस्त। एशिया कप 2022 में कई खिलाड़ी चोट के कारण हिस्सा नहीं ले रहे हैं। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल और पाक गेंदबाज शाहिन अफरीदी चोट के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। इसके अलावा श्रीलंका के स्टार पेसर दुष्मंत चमीरा भी चोट की वजह से एशिया कप से बाहर हो गए हैं। इस बीच पाकिस्तान टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम चोटिल

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम चोटिल

तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के चोटिल होने के बाद पाकिस्तान का एक और खिलाड़ी परेशानी में है। भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लग सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम को भारत के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले पीठ दर्द के कारण प्रैक्टिस को बीच में ही छोड़ना पड़ा।

जांच के लिए भेजा गया अस्पताल

जांच के लिए भेजा गया अस्पताल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इसके तुरंत बाद खिलाड़ी को जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। गेंदबाज को एहतियात के तौर पर स्कैन के लिए भेजा गया है। अगर मोहम्मद वसीम अपने दर्द से जल्द निजात नहीं पाते हैं तो भारत के खिलाफ उनका खेलना मुश्किल होगा। पाकिस्तान की टीम पहले ही चोट के कारण अपने स्टार तेज गेंदबाज शाहिन अफरीदी को एशिया कप में नहीं खिला पा रही है।

पाकिस्तानी गेंदबाजों के प्रदर्शन पर होगा सबका ध्यान

पाकिस्तानी गेंदबाजों के प्रदर्शन पर होगा सबका ध्यान

पाकिस्तान एशिया कप में अपना पहला मैच रविवार को भारत के खिलाफ खेलेगा। भारत के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में सभी का ध्यान पाकिस्तानी गेंदबाजों के प्रदर्शन पर रहेगा। भारतीय टीम के पास टॉप ऑर्डर में कई बड़े नाम है, ऐसे में गेंदबाजों की कमी के कारण पाकिस्तान के लिए अपने पहले मुकाबले में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पाकिस्तान का बॉलिंग अटैक कमजोर

पाकिस्तान का बॉलिंग अटैक कमजोर

मौजूदा समय में पाकिस्तान का बॉलिंग अटैक काफी कमजोर नजर आ रहा है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी पाकिस्तान की गेंदबाजी को टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बताई है। तेज गेंदबाज जहां चोटिल हो रहे हैं, वहीं टीम को एक अनुभवी स्पिनर की कमी भी खल रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भारत के खिलाफ पाक गेंदबाज किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+