Asia Cup: भारत और हांगकांग मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

दुबई, 31 अगस्त: आज भारतीय क्रिकेट टीम का मुकाबला हांगकांग से होने जा रहा है जहां पर रोहित शर्मा एंड कंपनी जीत दर्ज करके एशिया कप के सुपर 4 स्टेज में पहुंचना चाहेंगे। भारत ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को हाई वोल्टेज ड्रामा में 5 विकेट से मात दी थी और आज उनके लिए एक आसान मैच होने जा रहा है। इससे पहले अफगानिस्तान की टीम ग्रुप बी से पहले ही सुपर 4 स्टेज में पहुंच गई है।

Asia Cup 2022: India vs Hong Kong, Weather and Pitch report

दूसरी दूसरी हांगकांग टीम का ये एशिया कप में पहला मुकाबला है और वेकप्तान निजाकत खान के अंडर में खेलने के लिए उतर रहे हैं। हांगकांग ने एशिया कप क्वालीफायर को जीतने के बाद इस प्रतियोगिता में जगह बनाई है लेकिन एशिया कप में उनका मुकाबला बड़ी टीमों से होने जा रहा है क्योंकि उनके ग्रुप में भारत और पाकिस्तान जैसी टीम है। भारत के खिलाफ जीतना तो दूर हांगकांग को मैच में बने रहने के लिए भी अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना पड़ेगा।

यह मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जहां दिन का तापमान काफी ज्यादा रहेगा लेकिन शाम में मैच जब शुरू होगा तो 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान मिलेगा। दुबई में बारिश के कोई आसार नहीं है और साफ आसमान के तले यह मुकाबला होगा। हवा की रफ्तार 19 किलोमीटर प्रति घंटा चलेगी और नमी के 37 प्रतिशत रहने के आसार हैं।

पिच की बात करें तो भारत और पाकिस्तान का मुकाबला ग्रीन सतह पर खेला गया जहां तेज गेंदबाजों ने अच्छा बाउंस प्राप्त किया लेकिन स्विंग ज्यादा नहीं हो पाई थी। इस पिच पर बल्लेबाजों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है और यह मुकाबला लो स्कोरिंग रह सकता है। हाल ही में दूसरी बार बल्लेबाजी करने वाली टीम इस पिच पर विजेता के तौर पर उभरी है और टॉस जीतने वाला कप्तान यहां पहले फील्डिंग करने का फैसला कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+