Asia Cup 2022: भारत-पाकिस्तान मैच के टिकटों की बिक्री शुरू, जानिए कैसे कर सकते हैं बुक
एशिया कप 2022 की शुरुआत इसी महीने 27 अगस्त से होगी।
नई दिल्ली, 9 अगस्त: एशिया कप 2022 की शुरुआत इसी महीने 27 अगस्त से होगी। टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया था। अगस्त के आखिरी में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को भिड़ंत होगी। फैंस का इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहला मैच दुबई में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट के दूसरे दिन दुबई में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस हाईवोल्टेज मैच के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। आइए जानते हैं ऑनलाइन टिकट कैसे बुक कर सकते हैं।

ऐसे बुक करें टिकट
एशिया कप और साझेदार कंपनियों की बेवसाइट पर इस रोमांचक मुकाबले के टिकट उपलब्ध हैं। यदि टिकट पहले ही बिक चुके हैं तो भी टिकट रद्द किए जाने की स्थिति में फिर से उपलब्ध हो जाएंगे। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए एशिया कप की ऑफिशियल टिकटिंग वेबसाइट पर लॉग ऑन करें। पार्टनर वेबसाइट भी मैच टिकट बेचती हैं। मैच टिकट बटन पर क्लिक करें। आप एशिया कप के जिस मुकाबले की टिकट खरीदना चाहते हैं उसका चयन करें। इसके बाद अपने बजट के अनुसार सीट चुनें। इसके बाद पेमेंट कर दें।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।
- पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।
The wait is finally over as the battle for Asian supremacy commences on 27th August with the all-important final on 11th September.
The 15th edition of the Asia Cup will serve as ideal preparation ahead of the ICC T20 World Cup. pic.twitter.com/QfTskWX6RD— Jay Shah (@JayShah) August 2, 2022

भारत का पलड़ा भारी
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीम ने आपस में 14 मुकाबले हैं। इसमें से भारत ने 8 जबकि पाकिस्तान ने 5 बार जीता हासिल की है, वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान 1984 में पहली बार आपस में भिड़े थे। इस बार 28 अगस्त को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। इस टूर्नामेंट में भारत ने अब तक 13 संस्करणों में हिस्सा लिया है और सबसे ज्यादा 7 में जीत हासिल की है। वहीं दूसरे नंबर पर श्रीलंकाई टीम है जिसने 5 बार खिताब अपने नाम किया है। पाकिस्तानी टीम भी 2 बार चैंपियन रही है। भारत की नजर इस बार 8वें खिताब पर है।
-
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर












Click it and Unblock the Notifications