IND vs PAK: रोहित, विराट से लेकर बाबर आजम तक, भारत-पाकिस्तान मैच में बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

एशिया कप 2022 का बिगुज बजने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले से टूर्नामेंट का आगाज होगा।

नई दिल्ली, 27 अगस्त: एशिया कप 2022 का बिगुज बजने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले से टूर्नामेंट का आगाज होगा। रविवार को करीब 10 महीने बाद भारत पाकिस्तान की टीम दुबई के मैदान पर भिड़ेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा। टीम इंडिया की नजर इस मुकाबले को जीतकर पाकिस्तान से टी20 विश्वकप 2021 में मिली हार का बदला लेने पर होगी। इसके लिए सभी भारतीय खिलाड़ी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। प्लेयर्स की प्रैक्टिस के फोटो और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं। इस मैच में खिलाड़ी कुछ रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर सकते हैं।

दूसरे भारतीय खिलाड़ी बनेंगे विराट

दूसरे भारतीय खिलाड़ी बनेंगे विराट

इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहला मैच दुबई में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला 28 अगस्त को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। दरअसल विराट कोहली ने अब तक 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वह अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगे। ऐसे में वह 100 टी20I खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बना जाएंगे। इससे पहले रोहित शर्मा ने 132 टी20I खेले हैं।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय विराट

ऐसा करने वाले पहले भारतीय विराट

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगे। इस मैच के साथ ही विराट क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल) में 100 मैच खेलने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। विराट से पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे अधिक मुकाबले खेले हैं। टेलर ने अपने करियर में 112 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। वहीं विराट कोहली ने अपने करियर में अब तक 102 टेस्ट, 262 वनडे और 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। साथ ही वह 100 टी20I खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बना जाएंगे। इससे पहले रोहित शर्मा ने 132 टी20I खेले हैं।

संगाकारा की बराबरी कर सकते हैं

संगाकारा की बराबरी कर सकते हैं

विराट कोहली ने बीते करीब तीन सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है। उन्होंने आखिरी बार वनडे में 14 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था। वहीं 22 नवंबर 2019 को कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक लगाया था। इस मैच में विराट ने 136 रन की पारी खेली थी। ऐसे में अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाते हैं तो श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगाकारा की बराबरी कर लेंगे। संगाकारा ने एशिया कप में 4 शतक लगाए हैं वहीं विराट ने 3 सेंचुरी जड़ी हैं।

एशिया कप में सर्वाधिक शतक

  • सनथ जयसूर्या: 6 शतक
  • कुमार संगाकारा: 4 शतक
  • विराट कोहली: 3 शतक
  • शोएब मलिक: 3 शतक
  • लाहिरु थिरिमाने: 2 शतक
  • शिखर धवन: 2 शतक
रोहित रच सकते हैं इतिहास

रोहित रच सकते हैं इतिहास

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा अभी दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 132 टी20I की 124 पारियों में 32.28 की औसत और 140.26 के स्ट्राइक रेट से 3487 रन बनाए हैं। वहीं इस लिस्ट में टॉप पर मार्टिन गुप्टिल हैं जिन्होंने 121 मैच में 31.79 की औसत और 135.80 के स्ट्राइक रेट से 3497 रन बनाए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ 11 रन बनाते ही रोहित टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

कोहली के बराबर पहुंचेंगे हिटमैन

कोहली के बराबर पहुंचेंगे हिटमैन

बतौर कप्तान रोहित शर्मा पूर्व कप्तान विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। पाक के खिलाफ दुबई में भारतीय टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करती है तो बतौर कप्तान रोहित की T20I में कुल 30वीं जीत होगी। उनसे पहले विराट कोहली ने भी अपनी अगुआई में भारत के लिए 30 मैच जीते थे। ऐसे में एक जीत के साथ ही हिटमैन किंग कोहली की बराबरी पर पहुंच जाएंगे। कोहली ने 50 T20I मैचों में कप्तानी करते हुए 30 मैच जीते थे और पाक के खिलाफ भारत जीतता है तो ये जीत रोहित को बतौर कप्तान उनके 36वें मैच में मिलेगी। रोहित शर्मा का जीत प्रतिशत भी विराट कोहली से काफी ज्यादा रहा है। विराट का जीत प्रतिशत 64.58 था और टीम ने 16 मैच हारे। वहीं, हिटमैन का जीत प्रतिशत 82.85 है और टीम ने सिर्फ 6 मैच गंवाए हैं।

सरफराज को छोड़ेंगे पीछे

सरफराज को छोड़ेंगे पीछे

T20 इंटरनेशनल में एक मैच जीतने के साथ ही रोहित शर्मा बतौर कप्तान पाकिस्तान के सरफराज अहमद को भी पीछे छोड़ देंगे। सरफराज ने पाकिस्तान के लिए 37 मैचों में कप्तानी करते हुए 29 मुकाबले जीते थे और 8 में टीम को हार मिली। टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ओएन मॉर्गन और अफगानिस्तान के असगर अफगान (42) के नाम पर दर्ज है। दूसरे नंबर पर एमएस धोनी (41) और तीसरे पर एरोन फिंच (35) का नाम आता है।

टी20I में सर्वाधिक छक्के

टी20I में सर्वाधिक छक्के

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 163 छक्के लगाए हैं। वह सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं जिन्होंने 172 सिक्स जड़े हैं। अगर पाकिस्तान के खिलाफ रोहित का बल्ला चलता है और वह 9 सिक्स लगा देते हैं तो गुप्टिल की बराबरी कर लेंगे।

बाबर बना सकते यह रिकार्ड

बाबर बना सकते यह रिकार्ड

रविवार को होने वाले मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें काफी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ना होगा। दरअसल बाबर टी20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने से 120 रन दूर हैं। ऐसे में अगर भारत के खिलाफ बाबर का बल्ला आग उगलता है तो वे यह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+