शतक जड़ने के बाद विराट ने कहा, हमारा लक्ष्य टी20 विश्वकप है; हिंदी बोलने पर लिए रोहित शर्मा के मजे- Video
एशिया कप 2022 में गुरुवार को भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से मात दी। इसके साथ ही दोनों टूर्नामेंट में दोनों टीमों का सफर थम गया।
नई दिल्ली, 9 सितंबर: एशिया कप 2022 में गुरुवार को भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से मात दी। इसके साथ ही दोनों टूर्नामेंट में दोनों टीमों का सफर थम गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 212 रन बनाए। जवाब में अफगान टीम 111 रन ही बना सकी। भारत की ओर से विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा। कोहली का यह इंटरनेशनल क्रिकेट में 71वां और टी20 में पहला शतक है। कोहली का यह शतक 2 साल 9 महीने और 16 दिन बाद आया। मैच के बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली से बातचीत की। बीसीसीआई ने इस इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया है।

इनिंग के बारे में पूछी ये बात
सबसे पहले रोहित शर्मा विराट कोहली को शतक की बधाई दी। इसके बाद रोहित कहते हैं आपने 71वां शतक जड़ा है, पूरे देश को इसका इंतजार था और इससे ज्यादा इंतजार आपको था। लेकिन आपने जो इतना समय गुजारा है खेलत हुए हमें तो पता ही था कि ये रिकॉर्ड बनेंगे। लेकिन आप की पारी काफी खास है क्योंकि हमें जीत के साथ खत्म करना था। आपकी इनिंग में काफी कुछ देखने को मिला। अपने अच्छा गैप ढूंढे, अच्छे शॉट लगाए, बॉलर्स को टारगेट किया, तो अपनी इनिंग के बारे में बताइए कि सब कुछ कैसा था और इसकी कैसे शुरुआत हुई।
What happens when @ImRo45 interviews @imVkohli ☺️ 👏
Laughs, mutual admiration & a lot of respect 😎- by @ameyatilakFull interview 📽️https://t.co/8bVUaa0pUw #TeamIndia | #AsiaCup2022 | #INDvAFG pic.twitter.com/GkdPr9crLh— BCCI (@BCCI) September 9, 2022

विराट ने हिंदी पर लिए मजे
इस पर विराट कोहली कहते हैं कि कितनी शुद्ध हिंदी बोल रहे हो मेरे साथ पहली बार, इस पर रोहित कहते हैं कि हिंदी इंग्लिश मिक्स करने का प्लान था मेरा पर हिंदी का इतना अच्छा रिदम मिला तो मैंने सोचा चलो हिंदी में ही बात करता हूं। फिर विराट कोहली बताते हैं कि काफी स्पेशल दिन था हमारे लिए, एक टीम के रूप में हमने पिछले मैच के बाद बात की थी कि इस मैच में कैसे खेलेंगे। लेकिन हम सबको पता है कि हमारा गोल क्या है, वो है ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 विश्वकप और हम उसके लिए लगातार सुधार कर रहे हैं।

टीम के लिए योगदान देना चाहता था
विराट ने कहा कि हम चीजों से सीखेंगे जो हमारे मैच ठीक नहीं हुए हैं। मैं सिर्फ आज नहीं जबसे वापस आया हूं मुझे एक ब्रेक मिला 12-13 साल के बाद मैंने इतना लंबे टाइम बैट नहीं छुआ। लेकिन टीम और मैनेजमेंट की तरफ से था कि मुझे खेलने दो। और मेरे लिए जरूरी था स्पेस जो सभी ने मुझे मिलकर दिया। जब मैंने वापसी की तो मैं टीम के लिए योगदान देना चाहता था। मुझे इस तरीके से इसलिए भी खेलना था क्योंकि हमारे लिए विश्वकप आ रहा है। अगर मैं अच्छा खेलूंगा तो टीम को ज्यादा योगदान दे सकूंगा।

मैं भी काफी सरप्राइज हूं
मेरा प्लान था कि मुझे जिन चीजों में सुधार करना है वो मैं एशिया कप में आकर करूंगा। मैंने खुद भी एक्सपेक्ट नहीं किया था कि इस टी20 फॉर्मेट में मैं शतक लगाऊंगा इतने टाइम बाद। मैं भी काफी सरप्राइज हूं। रोहित कहते है कि टी20 में हम बिग हिटिंग पर फोकस करते हैं पर आपने अपनी इनिंग को बड़े शॉट लगाए बिना ही बनाया। यह देखना काफी आश्चर्यजनक था। तो ऐसा कुछ है क्या जो आज बल्लेबाजी के दौरान माइंड में रखते हैं। इस पर विराट कहते हैं कि मेरा उद्देश्य हमेशा से ही तीनों फॉर्मेट खेलने का रहता है। इसलिए मैं क्रिकेटिंग शॉट लगाने का प्रयास करता हूं। मैं परिस्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी करना पसंद करता हूं। मैं छक्के लगाने के बजाए गैप में शॉट खेलने का प्रयास करता हूं।
-
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही? -
RR vs MI: कब होगा राजस्थान-मुंबई मैच का टॉस, मुकाबले में कितने ओवर काटे जाएंगे -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs पंजाब किंग्स -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- MI vs RR












Click it and Unblock the Notifications