‘कौन कहता है वो आउट ऑफ फॉर्म है, नेट्स पर उसने ढाई घंटे तक बैटिंग की, मैं ऐसा हैरान हुआ..’

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

नई दिल्ली, 25 अगस्त: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। राशिद का ऐसा कहना है कि आईपीएल के 15वें सीजन के दौरान नेट्स पर कोहली की बल्लेबाजी देख उनके पसीने छूटने लगे थे। स्टार स्पिनर ने ये बयान एशिया कप के लिए दुबई पहुंचने के बाद दिया। एशिया कप का आगाज 27 अगस्त से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए भारत और अफगानिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है।

जब हैरान रह गए थे राशिद

जब हैरान रह गए थे राशिद

स्पोर्ट्स प्रेजेंटर सवेरा पाशा से बात करते हुए राशिद खान ने कहा, ''IPL के दौरान हमारा अगले दिन मैच आरसीबी के खिलाफ था। मैं बस इंतजार कर रहा था कि विराट बैटिंग के लिए नेट्स पर कब आएंगे। वह करीब ढाई घंटे तक बैटिंग करते रहे, मैं ऐसा हैरान हुआ, हमारा नेट सेशन खत्म हो गया था और वह तब भी बैटिंग कर रहे थे। अगले दिन उन्होंने हमारे खिलाफ 70 रनों की पारी खेली थी और उनका माइंडसेट बहुत पॉजिटिव था।''

73 रन बनाकर हुए थे आउट

73 रन बनाकर हुए थे आउट

गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच टूर्नामेंट का 67वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। जहां कोहली ने 169 रन का टारगेट का पीछे करते हुए 54 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी में पूर्व कप्तान ने 8 चौके और दो छक्के लगाए थे। कोहली का विकेट भी राशिद के खाते में ही आया था और विकेट के पीछे मैथ्यू वेड ने उन्हें स्टंप आउट किया था।

वो आउट ऑफ फॉर्म हो ही नहीं सकता

वो आउट ऑफ फॉर्म हो ही नहीं सकता

राशिद ने आगे विराट की खराब फॉर्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो कभी आउट ऑफ फॉर्म हो ही नहीं सकता। अफगान दिग्गज के अनुसार, "जब वो खेलता है तो ऐसे शॉट्स खेलते हैं कि आप बोलेंगे की बिल्कुल आउट ऑफ फॉर्म नहीं है। मैं तो यही बोलूंगा कि वह आउट ऑफ फॉर्म नहीं है। कोहली से अपेक्षाएं बहुत अधिक हैं। लोग चाहते हैं कि वह हर दूसरे गेम में शतक बनाए। अगर आप उनकी टेस्ट मैच की पारी को देखें, तो उन्होंने कठिन समय को पार किया है, अच्छी बल्लेबाजी की है, तो किसी तरह वह 50 या 60 या 70 रन पर आउट हो गए हैं। अगर कोई और सामान्य बल्लेबाज होता तो सभी कहते कि वह फॉर्म में है। लेकिन विराट से उम्मीदें ऐसी हैं कि उन्हें सिर्फ शतक चाहिए।''

जल्द बनाएंगे शतक

जल्द बनाएंगे शतक

राशिद ने आगे कहा, "जितना मेरी उससे बात हुई है। उसके दिमाग में कभी आया नहीं की लोग क्या कहेंगे या उनकी उम्मीदें क्या हैं। मुझे लगता है कि यह हम सभी के लिए एक उदाहरण है। हम उसे अभ्यास करते हुए देखने के बाद प्रेरित होते हैं और अधिक प्रयास करते हैं। आपके करियर में एक निश्चित समय आता है जब आप जो कुछ भी करने की कोशिश करते हैं, वह काम नहीं करता है। लेकिन हम जैसा कि प्रशंसक चाहते हैं कि वह बड़े रन बनाए और मुझे यकीन है कि शतक भी आएंगे।"

नेट्स पर लगाए बड़े शॉट्स

नेट्स पर लगाए बड़े शॉट्स

एशिया कप में टीम इंडिया अपने पहला मुकाबला रविवार 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। ये मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले किंग कोहली बुधवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान वह भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ लंबे-लंबे छक्के लगाते हुए नजर आए। आगामी टूर्नामेंट में टीम मैनेजमेंट और फैंस को विराट कोहली से बहुत उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+