Asia Cup: 'हम पहले बैटिंग के लिए भी रेडी', फाइनल में टॉस हारने की स्थिति के लिए श्रीलंका तैयार
दुबई, 11 सितंबर: श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा कि अगर वे एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान से टॉस हार जाते हैं तो उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए तैयार है। श्रीलंका की टीम एशिया कप में शानदार फॉर्म में आ चुकी है और उन्होंने सुपर चार स्टेज के अपने सभी मुकाबले जीते हैं। आज फाइनल मैच होने जा रहा है।

आज श्रीलंका अपनी 2014 की परफॉरमेंस को दोहराने का टारगेट बनाएगा जब उन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में पाकिस्तान को हराया था। दूसरी ओर, पाकिस्तान एक दशक से चले आ रहे एशिया कप के सूखे को खत्म करना चाहता है।
दरअसल चल रहे एशिया कप में अब तक टॉस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जीतने वाली टीमों ने फील्डिंग को चुना है, और मैच जीते हैं। श्रीलंका ने वे सभी मैच जीते जिनमें उन्होंने चेज करने का फैसला किया।
शनाका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "देखिए टॉस यहां बहुत अहम फैक्टर है, लेकिन फिर भी हमारे बल्लेबाज पहली और दूसरी पारी दोनों में बल्लेबाजी करने में बहुत अच्छे हैं। हमने यहां खेले गए सभी खेलों टारगेट का पीछा किया, लेकिन अगर हम टॉस हार जाते हैं, तो हम पहले बैटिंग के लिए भी तैयार हैं।"
"एक टीम के रूप में हम फाइनल खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं और पाकिस्तान एक बहुत अच्छी टीम है। सभी मैच कांटे की टक्कर वाले रहे हैं। एक टूर्नामेंट के रूप में, यह हमारे पास सबसे अच्छे एशिया कप में से एक रहा है और हम फाइनल का इंतजार कर रहे हैं।"
श्रीलंका 9 सितंबर को सुपर फोर मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा चुका है। श्रीलंका एशिया कप का भी मेजबान है और उसने पाकिस्तान को केवल 121 रनों पर समेट दिया। वानिंदु हसरंगा ने तीन विकेट लिए, जबकि महेश तीक्षाना और प्रमोद मदुशन ने चार विकेट आपस में साझा किए।
श्रीलंका ने 122 रनों के टारगेट को 17 ओवर में हासिल कर लिया। श्रीलंका टीम इस कप को जीतकर बढ़े हुए मनोबल के साथ टी20 वर्ल्ड कप में जाना चाहेगी। एशिया कप श्रीलंका क्रिकेट के लिए हाल के सबसे अहम क्षणों में एक हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications