SL vs PAK: 'श्रीलंका ने जीत के साथ ही चेंज किया ट्रेंड', पाकिस्तानी दिग्गज ने भी ठोका सलाम

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया अक्सर अपनी बयानबाजी के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। कनेरिया ने अब श्रीलंका की टीम को लेकर बयान दिया है।

नई दिल्ली, 12 सितंबर। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया अक्सर अपनी बयानबाजी के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। कनेरिया ने अब श्रीलंका की टीम को लेकर बयान दिया है। एशिया कप 2022 को अपने नाम करने वाली श्रीलंकाई टीम की हर जगह तारीफ की जा रही है। श्रीलंका एक ऐसी टीम जिसका सुपरफोर में पहुंचना भी काफी मुश्किल लग रहा था, उसने चैंपियन बनकर कई क्रिकेट पंडितों की भविष्यवाणी को गलत साबित किया।

फाइनल में पाकिस्तान को दी पटखनी

फाइनल में पाकिस्तान को दी पटखनी

एशिया कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर श्रीलंका एशिया की नई चैंपियन टीम बन गई है। मौजूदा समय में श्रीलंका की टीम भारत, पाकिस्तान और यहां तक कि बांग्लादेश भी कमजोर आंकी जा रही थी। लेकिन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी के अनुमान को गलत साबित किया। साल 2022 से पहले श्रीलंका ने 1986, 1997, 2004, 2008 और 2014 में एशिया कप का खिताबा जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

दानिश कनेरिया ने की श्रीलंकाई टीम की प्रशंसा

दानिश कनेरिया ने की श्रीलंकाई टीम की प्रशंसा

दानिश कनेरिया ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि श्रीलंका को एशिया कप जीतने पर बधाई। यह टीम इस टाइटल को जीतने की हकदार थी। लंकावासियों ने टॉस जीतकर मैच जीतने का ट्रेंड बदला, उन्होंने हर विभाग में पाकिस्तान को पछाड़ा। बाबर आजम की तरफ से खराब कप्तानी रही, नवाज़ गेंदबाजी क्यों नहीं कर रहे थे। दानिश कनेरिया ने कहा कि श्रीलंका की टीम ने मुश्किल सिचुएशन में खुद को बेहतरीन तरीके से संभालने का काम किया।

पाकिस्तानी गेंदबाजों ने गंवाया मौका

पाकिस्तानी गेंदबाजों ने गंवाया मौका

इस मैच में एक समय पर पाकिस्तान की पकड़ बेहद मजबूत थी। ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान एकतरफा अंदाज में यह फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लेगी। दरअसल, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 58 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। यहां पाकिस्तानी गेंदबाजों के पास मैच को पूरी तरह से अपने कब्जे में करने का शानदा मौका था, लेकिन वह यह मौका गंवा बैठे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+